img-fluid

इंदौर: सील क्लिनिक खोलकर बच्ची की जान से किया खिलवाड़, FIR दर्ज

October 15, 2026

पाकिस्तानी फर्जी डॉक्टर की मनमानी

इंदौर। एक पाकिस्तानी डाक्टर (Pakistani doctor) और उसके कथित साथी डॉक्टर के खिलाफ जूनी इंदौर थाने (Juni Indore Police Station) में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने पहले से सील अपने क्लिनिक (sealed clinic) को दोबारा चालू किया और एक बच्ची (Child) का इलाज कर उसकी जान से खिलवाड़ किया। बच्ची की मौत हो चुकी है। मामले की जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह फर्जी डॉक्टर पाकिस्तानी मूल का है।


  • जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि खातीवाला टैंक में हर्ष क्लिनिक है, जिसे श्रीचंद बागेजा और ज्ञान एस. पंजवानी चलाते हैं। यह क्लिनिक पहले से संहेद के घेर में है। बल्कि यूं कहें कि क्लिनिक की आड़ में दोनों डॉक्टर अस्पताल अवैध रूप से संचालित कर रहे हैं। डिग्री की वैधता और इलाज में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग उक्त क्लिनिक पर पहले भी कार्रवाई कर उसे सील कर चुका है। सील किए क्लिनिक को दोनों आरोपियों ने अपनी मर्जी से दोबारा खोल लिया और इलाज करना शुुरू कर दिया। बीते महीनों वहां 10 साल की दिव्यांशी पिता मनोज सोलंकी निवासी खंडवा नाका गणेश नगर को बुखार-खांसी होने के चलते परिजन परिजन इलाज के लिए उक्त क्लिनिक पर लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और फिर उसे एमवाय अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां बच्ची की मौत होना बताया गया। जांच के बाद साफ हुआ कि दोनों फर्जी डॉक्टरों ने अबोध बालिका को उच्च क्षमता की एलोपैथिक दवाएं दीं, जिससे हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

    Share:

  • इंदौर: एमडी ड्रग्स के दो केस में झालावाड़ और परदेशीपुरा के तस्कर पकड़े

    Thu Oct 15 , 2026
    इंदौर। पुलिस अब ड्रग्स तस्करों (Drug traffickers) की पूरी चेन (Chain) पर प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस (Police) ने दो पुराने केस में बैकवर्ड लिंक की जांच के बाद दो सप्लायरों को झालावाड़ (Jhalawar) और परदेशीपुरा (Pardesipura) से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले समीर पटेल और आबिद अली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved