
इंदौर। पुलिस अब ड्रग्स तस्करों (Drug traffickers) की पूरी चेन (Chain) पर प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस (Police) ने दो पुराने केस में बैकवर्ड लिंक की जांच के बाद दो सप्लायरों को झालावाड़ (Jhalawar) और परदेशीपुरा (Pardesipura) से गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले समीर पटेल और आबिद अली को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ये झालावाड़ के कालू उर्फ शाहिद खान से ड्रग्स लाते हैं। यह इंदौर और दूसरे शहर में एजेंटों के माध्यम से एमडी सप्लाई करता था। उसको केस में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ ऋषभ चौहान और मयंक उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया था। इन लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये परदेशीपुरा के देवांश उर्फ देबू से एमडी लेकर आए थे। इस पर क्राइम ब्रांच ने कल उसको केस में आरोपी बनाया और देर रात गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी का कहना है कि अब क्राइम ब्रांच फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की पूरी जांच कर रही है, ताकि पूरी चेन पर प्रहार किया जा सके। अब तक एक दर्जन मामलों में पुलिस ने पूरी चेन से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved