
एरोड्रम क्षेत्र में हादसा… टक्कर मारने के बाद भी नहीं रूकी गाड़ियांो
इंदौर। एरोड्रम इलाके (Aerodrome areas) के कालानी नगर (Kalani Nagar) में कल रात बाइक सवारों (Motorcyclists) को काफिले की गाड़ी (Convoy vehicle) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक केंद्रीय मंत्री सिंधिया के काफिले के साथ चल रहा था। वह हादसे के बाद भी नहीं रुका।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बड़ा गणपति से कालानी नगर की तरफ से 7 से 8 कारों का काफिला रफ्तार से गुजर रहा था। काफिले के लिए चौराहे पर वाहनों को रोका भी गया था। इस बीच एक दोपहिया वाहन सवार आगे बढ़े तो पायलट गाड़ी ने उनका एक्सीडेंट कर दिया। हादसे के बाद भी पायलट गाड़ी वाला रुका नहीं। लोगों ने घायलों को संभाला और फिर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उधर, एरोड्रम पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे। बाइक सवारों के नाम मोनू और कमल सामने आ रहे हैं।
इंदौर-उज्जैन रोड पर हादसे में गई जान
उधर, इंदौर-उज्जैन रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई। कमल पिता रामचंद्र निवासी ग्राम पानोड़ को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसे उज्जैन रोड स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
सल्फास खाकर दी जान
तौल-कांटे के पास सल्फास की गोली खाकर एक युवक ने जान दे दी। खुडै़ल पुलिस ने बताया कि राहुल पिता भारत सोलंकी निवासी उदयनगर की इंडेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने नेमावर रोड स्थित प्रभु तौल-कांटे के पास सल्फास की गोलियां खा ली थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved