img-fluid

इंदौर: ई-रिक्शा चालकों को सिखाएंगे सही व्यवहार… वर्दी भी पहनाएंगे

April 22, 2026

पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा चालक संगठन से की बात
इंदौर। चार जोन (Four Zones) के हिसाब से बंटे ई-रिक्शा (E-Rickshaw) संचालन के रूट (Root) की कल से शुरुआत के बाद अब इनके चालकों (Drivers) को सही व्यवहार सिखाने और इनके लिए यूनिफॉर्म (Uniforms) तय करने की दिशा में काम करने की बात कही जा रही है। इसके लिए अधिकारियों के साथ ही ई-रिक्शा चालक संगठन के पदाधिकारियों से बात हुई है।



  • ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कल इंदौर पुलिस कमिश्नर ने इसके व्यवस्थित संचालन के बाद ई-रिक्शा चालकों के लिए प्रशिक्षण और इनके लिए यूनिफॉर्म तय करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि कई बार कई ई-रिक्शा चालकों को लेकर शिकायत मिली है कि वे सवारियों खासकर महिलाओं के व्यवहार सही नहीं रखते। साथ ही इनके नशे में ई-रिक्शा संचालन को लेकर भी शिकायतें मिलती रही है, जिसके चलते यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ ही संगठन से इसकी अगली कड़ी में चालकों के प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गई है, उन्हें सवारियों खासकर महिलाओं से अच्छे व्यवहार के साथ ही नियम पालन संबंधी जानकारियों इसमें दी जाएंगी, साथ ही इनके यूनिफॉर्म को लेकर भी चर्चा की गई है।

    कल बने 1592 चालान
    कल सभी जोन में हुई चालानी कार्रवाई में कुल 1592 चालान बने हैं, जिसमें बिना हेलमेट वाले 1289 पर कार्रवाई की गई है। नो पार्किंग के 95, नंबर प्लेट के 47, रेड लाइट जम्प के 37, वन-वे के 42, ई-रिक्शा के 13, तीन सवारी के 14 और मोबाइल के 9 चालान है।

    Share:

  • आसन त्यागी, खड़े-खड़े विश्राम करने वाले सूर्य के तपस्वी जैन संत का उज्जैन विहार

    Wed Apr 22 , 2026
    इंदौर। आसन त्यागी (Asana abandoned) शीतलराज मसा (Sheetalraj Masa) ने तीन माह तक इंदौर (Indore) नगर में धर्मप्रभावना करने के बाद उज्जैन (Ujjain) की ओर विहार किया। उनके प्रस्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भावभीनी विदाई दी। गुरुदेव का 14 जनवरी को इंदौर प्रवेश हुआ था। अक्षय तृतीया पर वर्षीतप तपस्वियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved