img-fluid

इन्दौर : इंजीनियर बेखबर, बिजली के तार-खंभे और ट्रांसफार्मर चोरी का सिलसिला जारी!

June 02, 2026

– मुराई मोहल्ले से पुरानी केबल और खंभा गायब,जागरूक रहवासियों ने बनाया वीडियो
– रावजी बाजार थाने में शिकायत, संदेह के घेरे में इंजीनियर, कर्मचारी और ठेकेदार

इन्दौर। शहर (Indore) में बिजली कंपनी (electricity company) की नाक के नीचे सरकारी संपत्ति (Government Property) को ठिकाने लगाने वाले सक्रिय गिरोह सामान को गायब कर रहे हैं। बिजली के खंभे (Poles), एल्युमिनियम के तार, केबल और यहां तक कि भारी-भरकम ट्रांसफार्मर गायब होने का सिलसिला लगातार जारी है। आश्चर्य की बात यह है कि इस पूरे खेल से बिजली कंपनी के जिम्मेदार इंजीनियर और अधिकारी या तो पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे उनकी कार्यप्रणाली भी गंभीर शंका के घेरे में है। ताजा मामला दक्षिणी शहर संभाग के अंतर्गत ओपीएच जोन के मुराई मोहल्ले का है, जहां विभाग की मिलीभगत की आशंका को बल मिला है।


  • मुराई मोहल्ले में बिजली के पुराने तार और केबल तो गायब हुए ही, साथ ही वहां लगा एक लोहे का खंभा भी मौके पर नही हैं। रहवासियो का कहना हैं कि सामग्री को अफरा-तफरी करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने खंभे को गैस कटर से काटकर 5 से 6 टुकड़ों में बदलकर रफा-दफा करने के लिए सम्भवत: कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा दिया। इस पूरे घटनाक्रम को वहां के जागरूक रहवासियों ने न सिर्फ देखा, बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया। जब रहवासी इस गड़बड़ी की पूछताछ करने बिजली कंपनी के जोन कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने जानकारी देने में आनाकानी शुरू कर दी। इसके बाद रहवासी आदेश हार्डिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रावजी बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर डीवीआर जब्त करना बताया जा रहा है। मामला जब कार्यपालन यंत्री राकेश जोहार के पास पहुंचा, तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।

    3 साल से चल रहा खेल, इंजीनियर का दबदबा
    बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और सामग्री चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। सुखलिया जोन पर पिछले 3 सालों से तार और केबल में अनियमितता और उसे बाजार में बेचने का खेल कंपनी की नजर में है। कुछ महीने पहले भी यहां कर्मचारी का बाजार में सरकारी तार बेचते वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन गाज सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिराकर इतिश्री कर ली गई। इतनी बड़ी अनियमितताओं के बावजूद जोन इंचार्ज इंजीनियर पप्पू परमार वहीं तैनात हैं। परमार की शिकायत कार्यपालन यंत्री से लेकर शहर अधीक्षण यंत्री तक की जा चुकी है, लेकिन उनका दबदबा ऐसा है कि उन पर कोई आंच नहीं आती।

    मांगलिया में गायब हुआ ट्रांसफार्मर जांच बैठते ही लौटा
    अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत का एक और अजीबोगरीब मामला मांगलिया क्षेत्र की एक कॉलोनी में देखने को मिला था। वहां से एक पूरा ट्रांसफार्मर अचानक गायब हो गया। विभाग की नींद तब खुली, जब मामले ने तूल पकड़ा और जांच बैठाई गई। दिलचस्प बात यह रही कि जांच शुरू होते ही वह गायब ट्रांसफार्मर जादुई तरीके से वापस उसी जगह पर पहुंच गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार हो रही इन चोरियों ने बिजली कंपनी के सुरक्षा दावों और इंजीनियरों की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है कि यह अधिकारियों की लापरवाही है या फिर उनकी मूक सहमति!

    Share:

  • कियारा आडवाणी ने पोस्टपार्टम जर्नी पर उठाए सवाल, बोलीं- बच्चे के बाद महिलाओं को तुरंत फिट होने का दबाव

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली । कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने मां बनने के बाद महिलाओं के साथ समाज के बदलते व्यवहार और अपेक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक इंटरव्यू (Interview) के दौरान उन्होंने प्रेग्नेंसी से लेकर पोस्टपार्टम दौर (The […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved