img-fluid

इंदौर : पहली बार 21 डिग्री के आगे निकला रात का पारा, सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा

March 10, 2025

दिन का तापमान भी पहली बार 35 डिग्री से ज्यादा, कल से और बढ़ेगी गर्मी

इंदौर। शहर (Indore) में गर्मी (Heat) के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। कल रात पहली बार न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 21 डिग्री से भी आगे रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। वहीं दिन का तापमान भी पहली बार 35 डिग्री से ज्यादा रहा। इसके कारण दिन के साथ ही रात (Night) को भी गर्मी ने काफी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार कल से दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.4 डिग्री ज्यादा था। इस साल इससे पहले 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंचा था। इस तरह कल इस साल का सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 3.4 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही रात तापमान में 3.4 डिग्री का उछाल आया। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले हवाएं उत्तरी थीं, बाद में बदलकर उत्तर-पश्चिमी हुईं। इसके कारण तापमान कम था। अब हवाएं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हो जाने से तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। कल से तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं परसों, यानी बुधवार को दिन का तापमान 38 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

एक नजर इस माह गिरते उठते तापमान पर

तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 मार्च 32.5 17.6
2 मार्च 30.7 15.8
3 मार्च 33.1 16.8
4 मार्च 30.5 13.2
5 मार्च 28.4 10.8
6 मार्च 30.8 13
7 मार्च 32.6 16.4
8 मार्च 33.8 18
9 मार्च 35.2 21.4
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Share:

  • मिथिला में मां सीता के मंदिर को लेकर चिराग पासवान बोले- 'PM मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव, 14 करोड़ बिहारियों की मांग'

    Mon Mar 10 , 2025
    नई दिल्ली: एक समय था, जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने के लिए आंदोलन किया गया था. मोदी सरकार के कार्यकाल में वह पूरा भी हुआ. बीते रोज (9 मार्च, 2025) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि मिथिला में मां सीता का भव्य मंदिर बनेगा. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved