
इंदौर: इंदौर की एमजी रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दरअसल नगर निगम बजट सत्र के दौरान दोनों कांग्रेस की पार्षद रुबीना इक़बाल खान और फोजिया शेख अलीम ने राष्ट्रगान वन्दे मातरम गाने से मना कर दिया था. जिसके बाद काफ़ी बवाल हुवा था और बीजेपी पार्षदो ने सम्भागयुक्त और एमजी रोड थाने मे आवेदन देकर दोनों पार्षद पर कार्यवाही की मांग की थी.
पुलिस ने बीजेपी पार्षदो के आवेदन की जाँच के बाद उनके बयान दर्ज किये वही बजट सत्र की वीडियो रीकार्डिंग इलेक्ट्रोनिक एविडेंस जांच मे लिए वही सोमवार और मांगलावार को दोनों कांग्रेस की पार्षद के बयान लिए गए. उन्हें थाने बुलाकर पुलिस ने घंटो पूछताछ की और पूरी जांच के बाद दोनों पार्षदो पर लगे आरोपों को सही पाते हुवे. दोनों पार्षद रुबीना इक़बाल खान और फोजिया शेख अलीम कर खिलाफ धारा 196/1 के तहत मामला दर्ज किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved