इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर G20 समिट: विदेशी युवतियों को खूब पसंद आए इंदौरी पोहे, जलेबी और समोसे

इंदौर। इंदौर (Indore) में चल रही जी 20 समिट (g20 summit) के लिए शहर में बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट्स (foreign delegates) पहुंचे हैं। इन्हें इंदौर के साथ ही आसपास की जगहों पर भ्रमण भी करवाया जा रहा है और यहां का लजीज खानपान भी टेस्ट करने का मौका मिल रहा है। शहर के नागरिकों के लिए भी विदेशियों का आना आकर्षण का केंद्र (center of attraction) बना हुआ है। इंदौर के पोहे, जलेबी और समोसे खाकर विदेशी युवतियां इट्स यमी बोलते हुए नजर आ रही हैं।


सुबह सभी को हेरिटेज वॉक पर ले जाया गया। इस दौरान उन्हें शहर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारियां दी गई। विदेशियों ने पोहे जलेबी का खूब लुत्फ उठाया। रात में सराफा और दिन में 56 दुकान के व्यंजनों को भी टेस्ट किया। शहर के मंदिरों में गए और धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को समझा। यहां की विरासतों को निहारा और उनके बारे में जरूरी जानकारियां जुटाई। शहर में मौजूद रोमांचक चीजों को भी देखा। इस दौरान उन्हें विंटेज चीजें भी दिखाई गई। विदेशी इन चीजों के साथ में सेल्फी लेते दिखे।

Share:

Next Post

13 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

Mon Feb 13 , 2023
1. Rakhi Sawant के पति Adil Durrani पर रेप का आरोप, FIR राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। अब ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान (adil khan) के खिलाफ रेप का केस दर्ज […]