
इंदौर। होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में आज हो रहे भारत-वेस्टइंडीज (India-West Indies) के क्रिकेट मैच (cricket match) के पहले नगर निगम (Municipal council) द्वारा एंटरटेनमेंट टैक्स के रूप में 15 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली गई है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए इस मैच के टिकट बेचे जा चुके हैं। टिकट की कीमत की 10त्न राशि मनोरंजन कर के रूप में देना होती है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा पहले से ही कोशिश शुरू कर दी गई थी।
इस कोशिश का परिणाम यह हुआ कि एमपीसीए द्वारा निगम में 15 लाख रुपए जमा करवा दिए गए। निगम के राजस्व विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि पिछले मैच में एमपीसीए द्वारा 15.35 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। इस बार अभी 15 लाख रुपए दे दिए गए हैं। बाकी मैच होने के बाद टिकट बिक्री के हिसाब से शेष राशि चुकाने पर सहमति हो गई है।
सफाई मित्रों को नहीं मिला मौका
हमेशा नगर निगम द्वारा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ चर्चा कर इंदौर का गौरव बढ़ाने वाले सफाई मित्रों को क्रिकेट मैच देखने के लिए भेजा जाता रहा है। इस बार के मैच में सफाई मित्रों को भेजने का मौका नहीं मिल पाया है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई संवाद नहीं किया गया। क्रिकेट मैच के पश्चात मैदान की सफाई के मुद्दे पर भी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नगर निगम को स्पष्ट कर दिया गया कि हमारे द्वारा नियुक्त की गई एजेंसी द्वारा ही सफाई कर ली जाएगी। इस कार्य में हमें निगम के कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved