
छात्रों की गंूज में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर बोलेंगे राहुल गांधी
इंदौर। मध्यप्रदेश (MP) में शिक्षा व्यवस्था (Education System) के गिरते स्तर पर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कल वर्तमान सरकार पर खूब सवाल दागे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए, जिसे बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया। रीजनल पार्क के मैदान को लेकर भी उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमसे 10 लाख रुपए मांगे, अगर 10 करोड़ रुपए भी मांगते तो कांग्रेस का कार्यकर्ता अपना तन, मन और धन से सहयोग करता।
पटवारी ने कहा कि छात्रों की गूंज में इन्हीं बातों को लेकर राहुल गांधी आज की युवा पीढ़ी से बात करेंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से शिक्षा व्यवस्था पर आधारित रहेगा। उन्होंंने कहा कि वे अंाकड़ों के माध्यम से कह सकते हैं कि देश में एजुकेशन के क्षेत्र में जितनी गिरावट आई है, उसमें प्रदेश का 50 प्रतिशत है और वे यह साबित कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एक आदेश कर गए थे, जिसमें बच्चों को नौवीं तक फेल नहीं करना है। इस चक्कर में 90 प्रतिशत बच़्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते। आंकड़े बताते हैं कि एक बच्चे की शिक्षा पर करीब 70 हजार रुपए का खर्चा सरकार करती है, लेकिन अधिकांश बच्चे 12वीं तक जा ही नहीं पाते हैं। प्रदेश में शिक्षा की दयनीय स्थिति है। हमें शिक्षा की गुणवत्ता पर विश्वास होना चाहिए। यही स्थिति हायर एजुकेशन की है। पटवारी ने कहा कि ऐसा कोई संस्थान नहीं बचा है, जिसमें आरएसएस के लोग नहीं हों। पीएससी एक्जाम में भी कोई न कोई त्रुटि हो ही जाती है। राहुल गांधी कहते हैं कि शिक्षा अफोर्डेबल होना चाहिए। शिक्षा में अगर भ्रष्टाचार होता है तो उसे फांसी मिलना चाहिए। आम आदमी भी इस बात को महसूस कर रहा है। राहुलजी भी इसी को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में हुई पटवारी जैसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी बात की, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ। हमारी जवाबदारी बनती है कि शिक्षा का स्तर सुधारें। हमारा शिक्षा का ढांचा खराब है, इसलिए बेरोगजारी भी बढ़ रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार ने हमसे ग्राउंड के 10 लाख रुपए मांगे, जबकि हमारी सरकार के दौरान अगर भाजपा का कोई कार्यक्रम होता था तो हम अड़ंगा नहीं लगाते थे। और तो और हमारे पूर्व नेता उसमें सुनने भी जाते थे, लेकिन भाजपा ने ये नई परिपाटी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 10 करोड़ रुपए भी राहुल गांधी के कार्यक्रम को जमीन देने के मामले में मांगते तो हम देते। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved