इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : 621 स्थानों पर आधुनिक कैमरे, 50 ई-चालान डिवाइस मिलेंगे


इंदौर। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के कई दावे किए जाते रहे हैं, मगर बढ़ती आबादी और वाहनों के बीच अभी भी 10 साल पुराना यातायात बल ही काम कर रहा है। लगभग 3 हजार जवानों की आवश्यकता है और वर्तमान में 852 जो स्वीकृत किए थे उसमें से भी 500 ही उपलब्ध हैं। वहीं 621 स्थानों पर आधुनिक कैमरे लगाने के साथ 50 ई-चालान डिवाइस भी इंदौर पुलिस को उपलब्ध करवाए जाएंगे।


प्रदेश के गृहमंत्री से सांवेर के विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुलाकात के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें बताया गया कि 23 लाख वाहन सडक़ों पर दौड़ते हैं और यातायात का बल 2011 के मान से ही चल रहा है। अभी शहर को लगभग 3 हजार बल की आवश्यकता है, तो 852 का ही दल स्वीकृत हुआ था और उसमें से सिर्फ 500 ही उपलब्ध हैं। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने एक जानकारी में बताया कि यातायात नियंत्रण के लिये ओटोमेटिक सिग्नल स्थापित किये गये है। जिनके सिंक्रोनाईजेशन का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है, इस हेतु सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाना है। वर्तमान में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ई-चालान डिवाईस से चालानी कार्यवाही के दौरान समझौता शुल्क की राशि नगद ली जाती है। इस कार्यवाही में कई तरह की असुविधाएं होती है। इस असुविधा को दूर करने के लिये इंदौर जिले को 50 नये आधुनिक ई-चालान डिवाईस उपलब्ध कराये जाने की मांग मंत्री श्री सिलावट ने रखी। ई-चालान डिवाईस के माध्यम से चालानी कार्यवाही पश्चात् लिये गये समझोता शुल्क की राशि को ऑनलाइन जमा कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि अधिकतम देखा गया है कि जप्त किये गये वाहनों को थाना परिसर में रखने हेतु स्थान की कमी रहती है। इसीलिए प्रत्येक थाने पर जप्तशुदा वाहनों के लिये शासन स्तर पर यार्ड बनाया जाये। साथ ही शहर में सायबर फोरेन्सिक लेब की स्थापना की जाये। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर के भीड़-भाड़ तथा संवेदनशील इलाकों के रूप में चिन्हित किये गये 177 स्थानों पर लगभग 571 सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा 50 स्थानों पर ए.एन.पी.आर कैमरे लगवाने की आवश्यकता है।


एमवाय को फिर आधुनिक बनाने का किया दावा
एक बार फिर से सबसे बड़े खैराती अस्पताल एमवाय को आधुनिक बनाने का दावा किया गया है। एमवाय अस्पताल की ख्याती को स्थापित रखने एवं गरीब मरीजों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका रिनोवेशन करते हुए आधुनिक रूप देना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से मंत्री सिलावट ने एमवाय चिकित्सालय इंदौर को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आधुनिकतम तथा महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने शासकीय कैंसर चिकित्सालय इंदौर में रेडियो थेरेपी की आधुनिक मशीन लीनियर-एक्सीलेटर स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि एमवाय चिकित्सालय इंदौर में नये विभाग जैसे इमरजेंसी मेडिसिन, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेब्लीटेशन वायरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन खोले जाना आवश्यक है।

Share:

Next Post

विश्‍व रिकार्ड : 50 हजार लोगों ने CM योगी के साथ मिलकर कर दिखाया ये कारनामा

Thu Feb 4 , 2021
गोरखपुर। चौरी चौरा महोत्‍सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी के साथ 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर विश्‍व रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वंदे मातरम् के पहले छंद के गायन के वीडियो अपलोड किए। विश्‍व रिकार्ड बनाने का यह अभियान बुधवार से शुरू हो […]