
शुभकारज गार्डन के सामने खाली मैदान और केसरबाग ब्रिज के नीचे होगी पार्किंग
तेजाजी नगर और देवगुराड़िया से आने वाले भारी वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
इंदौर। परसों आ रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ (‘Echoes of Students’) को लेकर यातायात पुलिस (Traffic Police) ने डायवर्शन तैयार कर लिया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल से पहले ही कई रास्ते नो व्हीकल जोन हो जाएंगे। दो स्थानों पर पार्किंग के अलावा कांग्रेस ने कुछ अन्य पार्किंग की व्यवस्था भी की है। डायवर्शन दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू होगा। इस दौरान कई क्षेत्रों के रहवासियों को भी डायवर्ट रूट का पालन करना होगा।
क्षेत्र के यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान राऊ चौराहे से राजेंद्र नगर तिराहे की ओर, नर्मदा नगर चौराहे से राजेंद्र नगर ब्रिज की ओर, गोपुर चौराहे से चाणक्यपुरी चौराहे की ओर, बिजलपुर फाटा से चोइथराम चौराहे की ओर, बिजलपुर चौराहे से केसरबाग की ओर, आवासा चौराहे से चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव की ओर, चाणक्यपुरी चौराहे से चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव चोइथराम मंडी की ओर, ट्रांसपोर्ट नगर (माणिकबाग चौराहा) से चोइथराम चौराहे की ओर, तीन इमली चौराहे से आईटी पार्क चौराहे की ओर, तेजाजी नगर चौराहा से आईटी पार्क चौराहा की ओर, देवगुराड़िया चौराहा से तीन इमली चौराहा की ओर और तीन इमली चौराहा से आईटी पार्क चौराहे की ओर भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन ट्रक, सिटी बस, लोडिंग वाहन और अन्य बसें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
भारी वाहनों के लिए नया रास्ता निर्धारित
राजेंद्र नगर चौराहे से चंदन नगर चौराहे की ओर से जाने वाले समस्त भारी वाहन चंदन नगर चौराहा, फूटी कोठी चौराहा, गोपुर चौराहा, नर्मदा चौराहा, आरआर कैट चौराहा से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे। राऊ चौराहे से प्रवेश करने वाले भारी वाहन पीथमपुर टी, रंगवासा चौराहा आरआर कैट चौराहा से शहर में आवागमन करेंगे। तेजाजी नगर और देवगुराड़िया से आने वाले समस्त भारी वाहन कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
5 स्थानों से रहेगा नो व्हीकल जोन
चोइथराम चौराहे से कार्यक्रम स्थल की ओर
गड़बड़ी पुलिया (शिव स्क्वायर बिजलपुर कट) से चोइथराम की ओर
राजीव गांधी चौराहे से चोइथराम चौराहे की ओर
प्रतीक्षा ढाबा चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर (आवश्यकतानुसार)
भंवरकुआं चौराहे से भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक। यहां होंगे वाहन पार्क
शीतल नगर खाली मैदान (पासधारी चार पहिया / दोपहिया वाहनों हेतु)
बुरहानी सोसायटी की जमीन (राजेंद्र नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर)
बिजलपुर चौराहे से केसरबाग रेलवे ब्रिज की ओर (चार पहिया वाहन/बस हेतु पार्किंग)
शुभकारज गार्डन
प्रतीक्षा ढाबे के पीछे कान्हा मैरिज गार्डन (बस पार्किंग)।
ये रास्ते होंगे डायवर्ट
राऊ की ओर से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर ब्रिज से नर्मदा चौराहा होते हुए गोपुर चौराहे से शहर में प्रवेश कर सकेंगे
बिजलपुर की ओर से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर थाना चौराहा, राजेंद्र नगर ब्रिज, नर्मदा चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे
आवासा चौराहे से स्कीम नं. 103 होकर बाएं मुड़कर चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़कर चाणक्युरी चौराहे से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे
आईटी पार्क चौराहा की ओर से आने वाले समस्त वाहन प्रतीक्षा ढाबे से पीपल्याराव गुरुद्वारा होते हुए भोलाराम उस्ताद मार्ग से दीनदयाल उपाध्याय नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक-13 से विष्णुपुरी, आदित्य नगर तथा खातीवाला टैंक से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे
एयरपोर्ट की ओर जाने वाले समस्त वाहन चालक पलासिया, राजकुमार ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved