इंदौर न्यूज़ (Indore News)

15 लुटेरी दुल्हनों की इंदौर पुलिस को तलाश


देह व्यापार में पकड़ाई युवतियों की लिंक मिली, अब लुटेरी दुल्हनों तक पहुंचेगी पुलिस
इंदौर। राजेंद्र नगर क्षेत्र की होटलों में कल हुई छापामार कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाओं की लिंक लुटेरी दुल्हनों से मिल रही है, जो लुटेरी दुल्हनों के साथ मिलकर लंबे समय से यह गोरखधंधा कर रही थीं। अभी तक इन महिलाओं की निशादेही पर 15 लुटेरी दुल्हनों को चिन्हित किया गया है।
पुलिस 15 लुटेरी दुल्हनों की तलाश कर रही है। एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र की जिन दो होटलों की तलाश की गई है वहां से मिली 5 महिलाओं और 12 पुरुषों से लंबी पूछताछ के बाद कई अहम जानकारी प्राप्त हुई है। एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल जब्त हुए हैं, जिनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है, ताकि ग्राहकों और अन्य जानकारी मिल सके। होटल पर्ल और जयादेवी में मिली इन लड़कियों ने पूछताछ के दौरान लुटेरी दुल्हन गैंग से संबंध होने की बात भी कबूली है। पुलिस ने यहां से पवनपुत्र नगर के कुलदीप निहाले, राजू रहाणे, सत्यम सिसौदिया, कमलसिंह, महेंद्र दुबे, राजेश बघेल और होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। सरगना कमल और कुलदीप हैं। एएसपी ने बताया कि 15 ऐसी लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है जो शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठ चुकी हैं। शादी करवाकर संबंधित व्यक्तियों से लाखों रुपए की राशि लूटकर भाग जाती थीं। पुलिस गोपनीयता रखते हुए अब इन लड़कियों के घर तक जाएगी। अब तक गैंग से जुड़े सदस्य कई शादियां कस्बाई इलाके में करवा चुके हैं, जिनमें आगर, खाचरौद, खरगोन, देपालपुर के इलाके शामिल हैं। शादी कराने के कुछ घंटों बाद ही यह लड़कियां गुपचुप तरीके से भाग जाती थीं। उल्लेखनीय है कि लुटेरी दुल्हन गैंग ने 7 लाख की वसूली के लिए पिछले दिनों महाराष्ट्र के जैन युवक की सुपारी लेकर हत्या करवा दी थी। बाद में खुलासा हुआ था कि जिस लडक़ी से शादी करवाई गई थी वह भाग गई थी और लडक़े के रिश्तेदार ने अपने परिचित से हत्या करवाकर शव मानपुर क्षेत्र में फेंक दिया था।

Share:

Next Post

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी माओवादी हिड़मा मुचाकी मारा गया

Wed Jan 13 , 2021
रायपुर/ दंतेवाड़ा । कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगलों में बुधवार सुबह डीआरजी के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी माओवादी हिड़मा मुचाकी को जवानों ने मार गिराया। माओवादी हिडमा मुचाकी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मारा गया नक्सली कटेकल्याण समिति का सदस्य था। […]