img-fluid

इंदौर: 48 चौराहों और उद्यानों के नामकरण प्रस्ताव मंजूर, 21 लाख पौधों के लिए निगम ने ढूंढीं पहाडिय़ां और खाली पड़ी जमीनें

July 07, 2026

बीएसएफ की खाली पड़ी जमीन सहित पितृ पर्वत, रेवती रेंज, बिजासन रमणा और सिरपुर में करेंगे अधिक पौधारोपण

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की नामकरण समिति (Naming Committee) की कल हुई बैठक में 48 चौराहों और उद्यानों (48 intersections and parks) से जुड़े प्रस्ताव मंजूर किए गए। इनमें प्रतिमाएं लगाने, नामकरण करने से लेकर अन्य प्रस्ताव शामिल रहे, वहीं दूसरी तरफ इस बार 21 लाख पौधे लगाए जाना है। इसके लिए निगम ने कुछ पहाडिय़ों के साथ खाली जमीनें भी ढूंढी है। पितृ पर्वत के आगे बीएसएफ की 48 एकड़ बंजर पड़ी जमीन पर भी 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।


  • बीते दो वर्षों से नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 51 लाख पौधों को लगाने का संकल्प भी पूरा किया। इस बार भी 21 लाख पौधे लगवाए जा रहे हैं। निगम के जनकार्य, उद्यान समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर के मुताबिक नामकरण समिति ने भी 48 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें एयरपोर्ट रोड, पंचशील नगर के सामने अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा लगाने, मच्छी बाजार चौराहा पर बाजीराव पेशवा प्रथम की प्रतिमा, तो वायर कम्पनी चौराहा का नाम वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर करने, तो बड़ा गणपति से हिंकारगिरि, गोम्मटगिरि मार्ग का नाम भी भगवान महावीर अहिंसा मार्ग रखने के अलावा वार्ड 64 की कुछ पानी कॉलोनियों के नाम भी परिवर्तित किए जा रहे हैं, वहीं निरंजनपुर लोहामंडी का नामकरण श्री गुरुरामदासजी महाराज, छोटा नेहरू स्टेडियम का नामकरण छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर, मयूर हॉस्पिटल से बंगाली चौराहा तक का नाम वंदे मातरम् नगर, इसी तरह अंगदानी स्व. अभिजीता राठौर एडवोकेट के नाम पर सडक़ का नामकरण करने पर, पत्थर चौराहा का नाम बदलकर श्री विजय मारुति हनुमान मंदिर चौराहा करने, निरंजनपुर चौराहे के निर्माणाधीन पुल का नामकरण सम्राट पृथ्वीराज चौहान पुल रखने, इसी तरह कंचनबाग उद्यान का नामकरण पाश्र्वनाथ उद्यान करने, झोन-12, वार्ड-59, अन्नपूर्णा मंदिर के सामने सुदामा नगर रिंग रोड तक बन रही सडक़ पर अटलजी की प्रतिमा लगाने और अटल पथ नाम रखने का भी निर्णय लिया गया।

    पीपल्याहाना चौराहा पर पत्रकार स्व. महेन्द्र बापना की प्रतिमा स्थापित करने का भी लिया समिति ने निर्णय
    कल हुई नामकरण समिति की बैठक में पीपल्याहाना चौराहा पर अग्निबाण के वरिष्ठ पत्रकार स्व. महेन्द्र बापना की प्रतिमा लगाने का भी निर्णय लिया गया। महापौर परिषद् सदस्य और वार्ड पार्षद राजेश उदावत ने इस आशय का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा और सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दी। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर सहित अन्य सदस्य राकेश जैन और सचिव ईएस कुशवाह भी बैठक में मौजूद रहे। राठौर के मुताबिक आज पीपल्याहाना चौराहा का मौका-मुआयना कर स्व. बापना की प्रतिमा स्थापित करने के उपयुक्त स्थल का चयन भी किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी चौराहे पर स्व. बापना दुर्घटनाग्रस्त हुए थे और चौराहा का नामकरण भी उनके नाम पर ही रखा गया है और अब प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। राठौर के मुताबिक यातायात में बाधक ना बने इसलिए प्रतिमा के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जा रहा है। जल्द ही प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी।

    Share:

  • इंदौर: कंस्ट्रक्शन व्यापारी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली

    Tue Jul 7 , 2026
    इंदौर। एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी (Construction businessman) युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी (Wife) ने उसके खिलाफ दो माह पहले लाखों के दहेज प्रताडऩा (Dowry harassment) की रिपोर्ट लिखाई थी। उसकी शादी 7 माह पहले ही हुई थी। फिलहाल पत्नी मायके में रह रही है। पुलिस जांच कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved