इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : डायवर्शन रोड पर सडक़ हादसा, एक की जान चली गई


इंदौर। रात को फिर हुए दो सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से टर्न लेने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गए थे। बीती तीन रातों से शहर में हादसे हो रहे हैं। इन तीन रातों में तीन युवकों की जान चली गई।


लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि महेंद्रा शोरूम के सामने हादसा हुआ। यहां सडक़ निर्माण के दौरान बीआरटीएस पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। बाइक पर सवार होकर देवांग पिता बाबूलाल निवासी स्कीम नंबर 114 साथी मुकेश के साथ जा रहा था। शोरूम के सामने दोनों की बाइक मुडऩे के दौरान डिवाइडर में टकराते हुए खंभे में जा घुसी। गंभीर चोटें लगने के चलते देवांग की मौत हो गई। मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर दूसरा हादसा हाईकोर्ट के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि अहिल्या नगर खजराना निवासी फैजान और उसका भाई रहीम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रांग साइड से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को चोटें आईं। उपचार के लिए दोनों को एमवाय अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

Share:

Next Post

विश्‍व की सबसे लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' भारतीय पर्यटकों के लिए 24 फरवरी से पटरी पर दौड़ेगी

Sat Jan 23 , 2021
बीकानेर । विश्व की सबसे सुंदर, लग्जरी और ऐतिहासिक ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अगले महीने पुन: पटरी पर दौड़ेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) कोरोनाकाल से उबरते हुए अब भारतीय पर्यटकों के लिए 38 वर्षों से देश-दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद बनी पैलेस ऑन व्हील्स ‘स्पेशल’ अगले महीने 24 फरवरी से चलाएगा। यह जानकारी […]