इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता

इंदौर। इंदौर में रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी। इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने अपनी सहृयता नहीं छोड़ी। दरअसल हुआ यूं रंगपंचमी की गेर के बीच एक एम्बुलेंस मरीज को अस्पताल ले जा रही थी। इस दौरान राजवाड़ा पर गेर निकल रही थी और हजारों-लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे।


हजारों-लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एम्बुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया, जिससे की मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। लोगों के साथ ही राजवाड़े पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने एम्बुलेंस को निकालने के लिए रास्ता बनाया। इतनी भीड़ के बावजूद एम्बुलेंस महज चंद मिनटों में राजवाड़ा को पार कर गई। शनिवार को रंगपंचमी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे।

Share:

Next Post

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बोले- संविधान की...

Sat Mar 30 , 2024
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ की “लोकतंत्र बचाओ रैली” का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक […]