img-fluid

इंदौर: एमआर-10 से विजय नगर चौराहा के बीच 60 करोड़ का फोरलेन फ्लायओवर बनाएगा प्राधिकरण

July 27, 2026

अंडरपास का नहीं मिल पाया विकल्प, मेट्रो स्टेशन के पिलर्स के साथ अवंतिका गैस और बड़ी ड्रेनेज लाइन बनी बाधक, ड्राइंग- अब डीपीआर तैयार कर बुलवाएंगे टेंडर

इंदौर। रिंग रोड (ring road) पर पीपल्याहाना से लेकर बंगाली और खजराना चौराहों पर बने फ्लायओवरों (flyover) से यातायात सुगम हो गया है, लेकिन अभी सबसे अधिक जाम की स्थिति रोबोट (Robot) और रेडिसन चौराहा (Radisson Intersection) पर रहती है। इसे दूर करने के लिए प्राधिकरण ने दोनों चौराहों पर फ्लायओवर निर्माण का निर्णय लिया है। रोबोट चौराहा पर फ्लायओवर की घोषणा तो मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कर दी थी, जिसके चलते खजराना की तरह रोबोट पर भी दो अलग-अलग भुजाओं वाले फ्लायओवर का निर्माण प्राधिकरण करेगा, वहीं रेडिसन पर अवश्य तकनीकी समस्या आ रही है, क्योंकि मेट्रो की लाइन विजय नगर से रिंग रोड की ओर उड़ रही है, जिसके कारण रिंग रोड के समानांतर फ्लायओवर का निर्माण संभव नहीं है। इसके चलते अब एमआर-10 से विजय नगर चौराहा के बीच फोरलेन के फ्लायओवर की ड्राइंग-डिजाइन सर्वे के बाद तैयार करवाई गई है। एक अनुमान है कि इस फ्लायओवर पर लगभग 60 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।


  • शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर फ्लायओवरों के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूटी कोठी चौराहे पर प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए फ्लायओवर के लोकार्पण के समय की थी और प्राधिकरण द्वारा निर्मित चार चौराहों पर बने फ्लायओवरों का लोकार्पण एक के बाद एक करवाया गया था। उसी वक्त प्राधिकरण ने बीआरटीएस कॉरिडोर के चलते एबी रोड पर भी सभी प्रमुख चौराहों पर फ्लायओवरों की प्लानिंग की और लगभग 11 के सर्वे, ड्राइंग-डिजाइन का काम किया। मगर बाद में बीआरटीएस कॉरिडोर ही एबी रोड पर समाप्त हो गया और अब एलआईजी से नवलखा के बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। हालांकि इसका भी काम बीते कई महीनों से ठप पड़ा है। दूसरी तरफ प्राधिकरण सीईओ परीक्षित झाड़े के मुताबिक, रोबोट चौराहा पर मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप फ्लायओवरों की तैयारियां की जा रही है। खजराना की तरह ही बीच से मेट्रो ट्रैक गुजरेगा और दोनों तरफ फ्लायओवरों की भुजाएं निर्मित होंगी। रोबोट की तरह ही रेडिसन चौराहा पर भी यातायात का चूंकि अत्यधिक दबाव है, जिसके चलते पहले अंडरपास यानी सब-वे पर भी विचार किया गया, मगर किए गए सर्वे से पता चला कि अंडरपास बनाना संभव नहीं है, क्योंकि मेट्रो स्टेशन के पिलर की फाउंडेशन के साथ-साथ नगर निगम की बड़ी ड्रेनेज लाइन और अवंतिका गैस लाइन भी यहां से गुजर रही है, इनकी शिफ्टिंग संभव नहीं है। इसके चलते अब फ्लायओवर का निर्णय लिा गया है और रिंग रोड के समानांतर यह निर्माण संभव नहीं है। लिहाजा एमआर-10 से विजय नगर के बीच फोरलेन का फ्लायओवर निर्मित किया जा सकेगा। जिसकी लम्बाई लगभग 600 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर रहेगी। यानी दोनों तरफ दो-दो लेन पर से यातायात गुजर सकेगा। अभी शुक्रवार को प्राधिकरण दफ्तर में उक्त प्रस्तावित फोरलेन फ्लायओवर के सर्वे के आधार पर प्रजेंटेशन भी हुआ। इसमें ड्राइंग-डिजाइन को तय किया गया और अब इसे सडक़ सुरक्षा समिति के समक्ष भी रखा जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा भी इसे देखेंगे। इसके बाद प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखकर प्रशासकीय मंजूरी दी जाएगी और डीपीआर भी तैयार होगी। एक आकलन के मुताबिक लगभग 60 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान अभी प्राधिकरण ने लगाया है। यह भी उल्लेखनीय है कि एमआर-10 बायपास पर नेशनल हाईवे द्वारा जो फ्लायओवर बनाया जा रहा है वह अभी अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा और उसमें भी अंडरपास घोषित है तथा उसके चलते बायपास से एमआर-10 होते हुए आने वाला यातायात बढ़ेगा। लिहाजा प्राधिकरण का यह फ्लायओवर भविष्य में यातायात को डायवर्ट करने के लिए भी मददगार साबित होगा।

    Share:

  • ग्लास्गो में जिम्नास्टिक फाइनल के दौरान बड़ा हादसा, सिर के बल गिरने के बाद अस्पताल ले जाए गए इंग्लिश खिलाड़ी

    Mon Jul 27 , 2026
    नई दिल्ली ।ग्लास्गो (Glasgow) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2026 के पुरुष टीम जिम्नास्टिक (Gymnastics) फाइनल के दौरान एक गंभीर हादसे ने खिलाड़ियों और दर्शकों को झकझोर दिया। इंग्लैंड (England) के 19 वर्षीय जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन हाई बार पर अपना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से उनका हाथ फिसल गया और वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved