img-fluid

इन्दौर: देवास नाका पर वाल्व खराब हुआ, कई टंकियां रहीं खाली

June 02, 2026

निगम कमिश्नर अफसरों के साथ सुबह पहुंचे स्थिति देखने, सुधार कार्य शुरू

इन्दौर। देवास नाका (Dewas Naka) चौराहे पर ट्रेकमेन वाल्व (Trackmen Valve) खराब होने के कारण आसपास की कई टंकियां (Water Tanks) खाली रहीं और आसपास के कई लोग परेशान होते रहे। अचानक आई खराबी से 8 से 10 टंकियां पूरी तरह खाली रही और लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। सुबह निगमायुक्त अफसरों के साथ वहां मौका निरीक्षण करने भी पहुंचे और सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


  • निगम अधिकारियों के मुताबिक देवास नाका चौराहे पर ट्रेकमेन वाल्व खराब होने के कारण अचानक पानी सप्लाय बंद हो गया और स्कीम 114 पार्ट-1, स्कीम 78, राजीव आवास विहार, लोहा मंडी, स्कीम नंबर 113, 136, स्कीम 78 स्लाइज 1 और 2 और अन्य टंकियां पूरी तरह खाली रहीं। उक्त क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर लगाकर पानी सप्लाय किया गया। आज सुबह निगमायुक्त सिंघल अफसरों के साथ मौका निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने नर्मदा प्रोजेक्ट की टीम को सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोग पानी के लिए परेशान न हों।

    जलूद में फाल्ट के कारण कई अन्य टंकियां भी आधी-अधूरी भराईं
    कल शाम और रात को चली तेज हवा-आंधी के कारण जलूद में भी फाल्ट हो गया था, जिसके चलते कुछ देर के लिए पंप बंद करना पड़ा। इसलिए इन्दौर पानी सप्लाय पूरी तरह नहीं हो पाया, जिसके चलते कई टंकियां आधी-अधूरी ही भर पार्इं। अफसरों के मुताबिक जलूद में भी सुधार कार्य शुरू करवा दिए गए हैं और दोपहर बाद तक स्थिति ठीक होने की संभावना है।

    Share:

  • बॉलीवुड गाने की धुन कॉपी करने पर हॉलीवुड कंपनी पर गिरी गाज, बप्पी लहरी को मिला था बड़ा कानूनी जीत

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने डिस्को म्यूजिक (Disco Music) और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके कई गाने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हुए। इन्हीं में से एक गीत से जुड़ा ऐसा विवाद सामने आया, जिसने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved