img-fluid

कल रात इंदौर रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर, पहली बार पारा 28.6 डिग्री पहुंचा

April 26, 2026

  • 24 घंटे में ही रात का तापमान 6 डिग्री से ज्यादा उछला, पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटा
  • दिन का पारा भी 42 डिग्री के आगे निकला, मई-जून में भी न्यूनतम तापमान इतना ज्यादा नहीं बढ़ता

इन्दौर। शहर में इस साल प्रचंड गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कल दिन में पहली बार पारा 42 डिग्री के आगे जा पहुंचा। इसके साथ ही अप्रैल का पिछले 10 में से 8 सालों का रिकॉर्ड टूट गया, वहीं दिन के बाद रात को भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। रात का न्यूनतम तापमान उछलकर 28.6 डिग्री पर जा पहुंचा। यह प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी था। यानी कल की रात इंदौर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। यह इंदौर में भी पिछले कई सालों में दर्ज सर्वाधिक न्यूनतम तापमान था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि रात के तापमान में 24 घंटे में ही 6 डिग्री से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री और कल की अपेक्षा 6.4 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बढ़ गया। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक यह मध्य प्रदेश के सभी जिलों में दर्ज सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर में अप्रैल क्या मई-जून में भी न्यूनतम तापमान इतना ज्यादा नहीं बढ़ता है।


  • दिन में टूटा पिछले 10 में से 8 सालों का रिकॉर्ड
    मौसम विभाग के अनुसार कल दर्ज 42.2 डिग्री तापमान अप्रैल में दर्ज पिछले 10 सालों में 8 सालों की तुलना में ज्यादा था। पिछले 10 सालों से तुलना करें तो अब सिर्फ 2019 में दर्ज 43.5 और 2025 में दर्ज 42.6 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड ही इस साल दर्ज तापमान से ज्यादा रहा है और जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है संभावना है कि आज-कल में ही ये रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

    मंगलवार से गिरने लगेगा तापमान, मई की होगी ठंडी शुरुआत
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के नीचे नजर आएगा। मई की शुरुआत में भी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा और पहले सप्ताह तापमान 40 डिग्री के अंदर ही रहने का अनुमान है, जिससे मई की शुरुआत में तीखी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि अप्रैल में ही भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं। अभी पूरा मई का महीना बचा है। ऐसे में गर्मी अपने उग्र तेवार दिखाएगी।

    Share:

  • इंदौर के भागीरथपुरा में ओटले तोडऩे पहुंचे अमले के सामने जमा हुए सैकड़ों रहवासी

    Sun Apr 26 , 2026
    बिना नोटिस और मार्किंग के कार्रवाई को लेकर जताया विरोध, निगम की टीम वापस लौटी इंदौर। भागीरथपुरा में कल नगर निगम की टीम सडक़ निर्माण में बाधक 200 से ज्यादा ओटले और बाधक हिस्सों को तोडऩे पहुंची थी तो वहां भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved