img-fluid

इन्दौर: 26 अगस्त को मचेगी पानी की किल्लत, 24 घंटे का शटडाउन

August 24, 2026

बिलावली घाटी में 1200 एमएम की लाइन में लीकेज सुधार कार्य होगा
महू नाका में भी खराब वाल्व बदलने की कार्रवाई, 20 टंकियों से नहीं बंटेगा पानी

इन्दौर। विभिन्न कार्यों के लिए नर्मदा लाइनों (Narmada Lines) से सप्लाय के लिए 24 घंटे का शटडाउन (shutdown) लिया जा रहा है। इसके चलते शहर (Indore) में 26 अगस्त (August 26) को 20 टंकियों (20 tanks) से पानी सप्लाय नहीं हो पाएगा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में त्योहार के दौरान पानी की किल्लत रहेगी। निगम का दावा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी सप्लाय के लिए टैंकर दौड़ाए जाएंगे।


  • जलप्रदाय कार्य के लिए 25 अगस्त को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाना है, जिसमें सबसे पहले महू नाका क्षेत्र में 1200 एमएम का वाल्व बदलने का कार्य होगा, जिसके कारण झोन क्रमांक 12 की डायरेक्ट जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। उक्त वाल्व को बदला जाना काफी समय से लंबित है। जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके साथ ही बिलावली घाटीमें 1200 एमएम की पाइप लाइन में लीकेज सुधार का कार्य भी किया जाना है। राजेंद्रनगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइप लाइन में लीकेज सुधार कार्य और लीकेज कनेक्शन कार्य के साथ-साथ वाल्व लगाने के कार्य होना हैं। शटडाउन के चलते 26 अगस्त को पानी की 20 टंकियों से सप्लाय पूरी तरह प्रभावित होगा और कई क्षेत्रों में निगम ने टैंकरों से पानी सप्लाय की योजना तैयार की है। हालांकि किराए पर लिए गए टैंकर बंद कर दिए गए हैं।

    यह टंकियां रहेंगी प्रभावित
    अफसरों के मुताबिक अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नरवल, अगरबत्ती काम्प्लेक्स, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया बादशाह, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट मैदान, गांधी हॉल, भक्त प्रहलाद नगर, एमओजी लाइन और जयहिंद नगर व अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

    Share:

  • एचआईवी से बचाव के लिए भारत में लेनाकैपाविर इंजेक्शन को मंजूरी, ज्यादा जोखिम वाले लोगों को मिलेगा नया विकल्प

    Mon Aug 24 , 2026
    नई दिल्ली ।एचआईवी संक्रमण (HIV Infection) से बचाव (Prevention) की दिशा में भारत (India) में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देश में पहली बार एचआईवी संक्रमण के ज्यादा जोखिम वाले लोगों के लिए लेनाकैपाविर इंजेक्शन (Lenacapavir Injection) के इस्तेमाल को मंजूरी मिली है। यह इंजेक्शन एचआईवी-1 संक्रमण से बचाव के लिए प्री-एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस (Pre-Exposure […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved