इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम

इंदौर: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन की दी चेतावनी

इंदौर। शहर के राजेन्द्र नगर (Rajendra Nagar) में तीन दिन पहले चाकूबाजी की वारदात हुई। इसमें डीजे का काम करने वाले युवक को चाकू लगने थे। रंगपंचमी () पर कलर लगाने को लेकर आरोपियों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दोपहर में आरोपियों ने विवाद कर पेट में चाकू मार दिया। इस हमले Rangpanchmiमें दो लोग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


पुलिस (Police) ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। राजेन्द्र पुलिस के मुताबिक चीनू पुत्र ठाकुर पचाया निवासी चित्रकूट नगर की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव केट रोड़ पर रखकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चीनू को शिवा बामनिया ओर राकेश बामनिया ने चाकू मारे थे। इसके बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

चीनू ने मृत्यृ के पहले पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह 30 मार्च को सुबह अपने दोस्त अरूण,जयेश,राहुल ओर सौरभ के साथ राजेन्द नगर की तरफ से आ रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास शिवा बामनिया ने रंग लगाने की कोशिश की। चीनू के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। जिसे शिवा ने छुडाने की कोशिश की। मॉस्क नही दिया तो शिवा ने हाथ मुक्को से मारपीट की। इसके बाद दोस्तो ने समझाइश दी ओर सब चले गए।

दोपहर में करीब 3 बजे चीनू को चित्रकूट नगर के मैदान के यहां शिवा के साथी राकेश ने राेका ओर सुबह शिवा से विवाद करने को लेकर अपशब्द कहे। इसके बाद राकेश ने चीनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोस्त बचाने आए तो राकेश ने चाकू निकाला ओर चीनू के पेट में मार दिया। जिसमें उसे काफी गंभीर चोट आई। इसके बाद वह गिर गया। दोस्तो ने उसे उठाया तब आरोपी धमकीयां देकर मौके से भाग गए। तब चीनू को दोस्तो की मदद से निजी अस्पताल भेजा गया। हालाकि पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लड़को को आरोपी बनाया। उनहें जेल भी भेजा गया। लेकिन रहवासियों को बुधवार को चीनू की मौत की जानकारी लगी तो वह प्रदर्शन की बात करने लगे। हालाकिं राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। चीनू का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Share:

Next Post

हमारी पेमेंट तो कर दो... राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में गए वाहनों के नहीं मिले पैसे

Wed Apr 3 , 2024
बुलंदशहर: हाल ही में संपन्न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है. दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले बुलंदशहर की अनुपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरा निवासी मोती, सतेंद्र, धर्मेंद्र, रामकिशन नें यात्रा में शामिल 25 से ज्यादा वाहनों का […]