img-fluid

कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी को लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंची इंदौर की सदर बाजार पुलिस

August 10, 2026

इंदौर। इंदौर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी से जुड़े शस्त्र लाइसेंस मामले में पुलिस की जांच अब जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गई है। सदर बाजार पुलिस अनवर कादरी को लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंची है, जहां कठुआ जिले में उसके द्वारा कथित तौर पर बनवाए गए शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि लाइसेंस किस प्रक्रिया के तहत जारी हुआ और इसे बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही।


  • दरअसल, अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था और बाद में उसका इस्तेमाल इंदौर में किया गया। मामला सामने आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब पुलिस की टीम कठुआ पहुंचकर संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं। इसके साथ ही लाइसेंस के लिए दिए गए दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • आईने में चेहरा गौर से देखिए, कहीं शरीर कोई खतरे का संकेत तो नहीं दे रहा? इन बदलावों पर तुरंत दें ध्यान

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली । चेहरा (face)सिर्फ हमारी पहचान और खूबसूरती का हिस्सा नहीं है बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों(health issues) के संकेत भी दे सकता है। आंखों का रंग बदलना हो या त्वचा का असामान्य रूप से पीला पड़ना होंठों का नीला दिखना या आंखों के आसपास लगातार सूजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved