विदेश स्‍वास्‍थ्‍य

दुनिया की आधी आबादी को डेंगू का खतरा, भारत में हर दिन आ रहे 600 से अधिक मामले

नई दिल्‍ली (New Dehli)। डेंगू (dengue) सबसे आम वायरल (virus) संक्रमण है जो मच्छरों (mosquitoes) से लोगों में फैलता (spreads) है। डेंगू से पीड़ित (victim) लोग एक से दो सप्ताह में ठीक (Correct) हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को गंभीर (Serious) डेंगू होता है और उन्हें भर्ती करने की जरूरत होती है।
दुनिया की आधी आबादी को डेंगू का खतरा है। यानि लगभग 4 अरब लोग उन जगहों पर रहते हैं जहां डेंगू बुखार आसानी से फैल सकता है। हर साल करीब 40 करोड़ लोग इससे संक्रमित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले सप्ताह इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डब्लूएचओ के अनुसार दुनियाभर में डेंगू से करीब 129 देश प्रभावित होंगे। डब्ल्यूएचओ के वैश्विक कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. रमन वेलायुधन ने कहा कि डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2000 में दुनियाभर में 5 लाख मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2022 में यह बढ़कर 42 लाख से अधिक हो गया। यानि 8 गुना से अधिक वृद्धि हुई है।


डेंगू सबसे आम वायरल संक्रमण है जो मच्छरों से लोगों में फैलता है। डेंगू से पीड़ित लोग एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को गंभीर डेंगू होता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। डॉ. वेलायुधन के अनुसार जब दूसरी बार संक्रमण होता है तो यह घातक हो सकता है। डेंगू एडीज प्रजाति के मच्छर से फैलता है। यह रोग उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में अधिक आम है। डॉ. वेलायुधन ने बताया कि हाल के दशकों में दुनिया भर में डेंगू के मामले बढ़े हैं। डेंगू बुखार का कोई इलाज नहीं है और दवा भी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर बुखार और दर्द की दवाओं से बीमारी का इलाज किया जाता है।

भारत में हर दिन डेंगू के 600 से अधिक मामले
भारत में एक साल में हर दिन औसतन 600 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संसद में दिए जवाब के अनुसार पिछले साल 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 233251 डेंगू के मामले सामने आए थे। 1996 में पहले बड़े प्रकोप के बाद से भारत में डेंगू का प्रसार 1312% से अधिक बढ़ा है। नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी) के अनुसार डेंगू से 2022 में 303 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में इस साल 187 मामले अबतक आ चुके हैं।

पिछले साल इन राज्यों में आए थे सबसे अधिक मामले
पश्चिम बंगाल 67271
उत्तर प्रदेश 19821
बिहार 13972
राजस्थान 13491
पंजाब 11030
दिल्ली 10183
स्त्रोत: एनसीवीबीडीसी

2022 में सबसे अधिक मौतें इन राज्यों में
पंजाब 41
उत्तर प्रदेश 33
बिहार 32
पश्चिम बंगाल 30
केरल 29
महाराष्ट्र 27
दिल्ली 9
स्त्रोत: एनसीवीबीडीसी

दुनियाभर में डेंगू से बुरे हालात
डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ के अनुसार एशिया में दुनियाभर की 70 फीसदी बीमारी का बोझ है । यूरोप में, एडीज़ मच्छर अच्छी तरह से स्थापित है। यहां मामले बढ़ रहे हैं। पेरू ने अधिकांश क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की है। यह मच्छर लगभग 22 यूरोपीय देशों में मौजूद है। वाशिंगटन में तीन लोगों की मौत हाल ही में हुई है।
दुनिया में इस साल(2023 में) डेंगू के मामले

देश डेंगू के मामले
अर्जेंटीना 126431
ब्राजील 2376522
बोलिविया 133779
कोलंबिया 2712
मेक्सिको 31549
पेरू 188326
पनामा 56780
स्त्रोत: विश्व स्वास्थ्य संगठन

जलवायु परिवर्तन बड़ी वजह
यूरोपीय संघ के अधिकारियों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण यूरोप में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बाढ़, बारिश और भीषण गर्मी के कारण डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ के अनुसार पानी की कमी होने पर भी मच्छर जीवित रहने में कामयाब रहता है। बाढ़ की स्थिति के साथ-साथ सूखे की स्थिति के दौरान डेंगू बढ़ सकता है। उच्च तापमान पर वायरस और वेक्टर तेजी से बढ़ते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2019 में डेंगू बुखार को वैश्विक स्वास्थ्य के लिए शीर्ष 10 खतरों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया था।

Share:

Next Post

नसरुल्ला ने अंजू के इस्लाम कबूल करने की खबरों को बताया अफवाहें, जानिए बुर्का पहनकर कोर्ट क्यों गई थी अंजू

Wed Jul 26 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli)। अंजू बुर्का पहनकर कोर्ट (court) गई थी। इस पर नसरुल्ला (Nasrullah) ने कहा कि बुर्का (Burqa) पहनना यहां की परंपरा (legacy) है। अंजू को यह पहनाया ताकि कोई उसे पहचान (Identification) न सके। वह अब भी उसी (हिंदू) धर्म का पालन करती है जिसे वह पहले कर रही थी। राजस्थान की […]