भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में सिर्फ घोषणाओं से निवेश संभव नहीं: कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में आज प्रश्न हम सबके सामने हैं कि मप्र औद्योगिक विकास में क्यों पिछड़ रहा है, क्योंकि निवेशकों को मप्र पर विश्वास ही नहीं है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने छह बड़ी औद्योगिक समिट इंदौर में आयोजित की, दावे किए थे कि प्रदेश में 33 लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा, आया क्या? निवेश तब आता है औद्योगिकरण तब होता है जब लोगों को प्रदेश पर विश्वास हो। खोखली घोषणाओं से और कलाकारी से निवेश आना संभव नहीं है।



आज मध्य प्रदेश के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है कि किस प्रकार हम नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएं और किस प्रकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दें। नाथ ने कहा कि शिवराज सरकार पीथमपुर की जनता को भ्रमित कर उनके साथ छलावा कर रही है। इस सरकार ने नौजवानां के लिए कोई रोजगार के अवसर नहीं बनाएं, उनका भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश पांच राज्यों से घिरा हुआ है, जिसे तमिलनाडु या केरल में अपना सामान बेचना हैं, वह पंजाब में जाकर अपना उद्योग लगाता है, पर पीथमपुर नहीं आता है? क्योंकि उसे मप्र पर विश्वास ही नहीं है।

Share:

Next Post

शासकीय सेवा में चयन जीवन का दुर्लभ और सौभाग्यशाली क्षण

Sat Mar 4 , 2023
उद्यान विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति आदेश वितरण कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा में चयन जीवन का दुर्लभ और सौभाग्यशाली क्षण है। शासकीय सेवा जनता की सेवा का अवसर है। बेहतर काम कर के दिखायें। आपके काम से आपका मान बढ़े और किसानों की भी जिन्दगी बदले। जुनून और […]