खेल

IPL 2022: एक सीजन में पहली बार लगे 1000 छक्के, KL भी टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) बनाम पंजाब किंग्स (Punjab Kings Match) मुकाबले से आईपीएल 2022 लीग स्टेज (IPL 2022 League Stage) का अंत हुआ। इस आखिरी मैच में पंजाब किग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से पटखनी दी। एसआरएच बनाम पीबीकेएस मैच के दौरान कुल 15 छक्के लगे और इसी के साथ आईपीएल 2022 में 1000 छक्कों का आंकड़ा (1000 Sixes in IPL 2022) पार हुआ। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीजन में 1000 छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड था।

2018 में लगे थे 872 छक्के
इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2018 में बना था, इस दौरान कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड है।


आईपीएल 2022 में जोस टबलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
लीग स्टेज में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम है। जोस द बॉस ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं। इस सूची में बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल, केएल राहुल और रॉवमेन पॉवेल का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
जोस बटलर – 37
लियाम लिविंगस्टोन – 34
आंद्रे रसेल – 32
केएल राहुल – 25
रॉवमेन पॉवेल – 22

Share:

Next Post

Corona: देश में ओमिक्रॉन के एक और सब वैरिएंट BA.5 की पुष्टि, तेलंगाना में बुजुर्ग मिला संक्रमित

Mon May 23 , 2022
नई दिल्ली। देश (country) में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों (rising cases of corona virus) में बीच इन्साकोग (INSACOG) ओमिक्रॉन (omicron) के एक और सब वैरिएंट बीए.5 (Another sub variant BA.5) की मौजूदगी की पुष्टि की है। इससे पहले इन्साकोग ने देश में बीए.4 की पुष्टि की थी। इनमें से एक मामला तमिलनाडु, जबकि दूसरा […]