img-fluid

IPL 2026 Final Venue: बेंगलुरु से छिन सकती है मेजबानी, क्या बड़ा राजनीतिक विवाद बदल देगा पूरा खेल?

May 06, 2026

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले की मेजबानी को लेकर बड़ा अपडेट (major update)सामने आया है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore (RCB)के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(Home Ground: M. Chinnaswamy Stadium) से फाइनल मैच की मेजबानी छिनने की आशंका जताई जा रही है। बीसीसीआई के सूत्रों (BCCI sources)के मुताबिक इस बार प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू को लेकर स्थिति साफ(playoffs and the final is currently unclear) नहीं है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा(official announcement) की जाएगी।

बीसीसीआई की परंपरा के अनुसार(In accordance with BCCI tradition), डिफेंडिंग चैंपियन टीम के शहर को फाइनल की मेजबानी मिलती है। ऐसे में RCB के चैंपियन होने के कारण बेंगलुरु को यह अधिकार मिल सकता था, लेकिन अब इस पर संशय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, IPL 2026 के प्लेऑफ मैच पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जाने की योजना पर विचार चल रहा है। लेकिन बेंगलुरु में कुछ प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर स्थिति जटिल बताई जा रही है, जिसके कारण फाइनल को किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया जा सकता है।

एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया है कि “प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जल्द घोषित होगा, लेकिन बेंगलुरु में टिकट और VIP कोटे से जुड़े मुद्दों के चलते स्थिति प्रभावित हो रही है। अगर समाधान नहीं निकला तो फाइनल दूसरी जगह कराया जा सकता है।”

दरअसल, हाल ही में कर्नाटक में IPL टिकट आवंटन को लेकर विवाद सामने आया था। कुछ नेताओं द्वारा MLA कोटे में टिकट की मांग और VIP प्रोटोकॉल को लेकर बयान दिए गए थे। इस पर राज्य सरकार की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जिससे विवाद और बढ़ गया।


  • हालांकि राज्य के गृह मंत्री ने साफ किया था कि टिकट ऑनलाइन प्रक्रिया से मिलते हैं और उनका दुरुपयोग नहीं होता। लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उठे सवालों ने मेजबानी को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर बीसीसीआई के आधिकारिक फैसले पर टिकी है कि क्या IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु में होगा या फिर किसी दूसरे शहर को यह बड़ा मुकाबला सौंपा जाएगा।

    Share:

  • दुनिया में भारत का जलवा: विदेशों से आया रिकॉर्ड पैसा, रेमिटेंस में फिर नंबर-1

    Wed May 6 , 2026
    बीजिंग। वैश्विक स्तर (Global level) पर भारतीयों की मेहनत और कौशल का असर एक बार फिर दिखा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में काम कर रहे भारतीयों ने अपने देश को रिकॉर्ड स्तर पर पैसा भेजकर नया इतिहास रच दिया है। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की ‘वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved