img-fluid

आईपीएल : मनीष पांडे ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, धवन को छोड़ा पीछे

October 23, 2020

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनीष पांडे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

मनीष में इस मुकाबले में 47 गेंदों में 8 छक्के और चार चौके की बदौलत नाबाद 83 रन बनाए। इसी के साथ वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा।

धवन ने वर्ष 2018 में राजस्थान के खिलाफ नाबाद 78 रन की पारी खेली थी। मनीष पांडे को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जो उन्होंने इस लीग में 6 साल के बाद ये जीता। आखिरी बार उन्होंने साल 2014 आईपीएल फाइनल में पंजाब के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • जानियें: पांच 5जी स्‍मार्टफोन के खास फीचर व कीमत

    Fri Oct 23 , 2020
    आज के इस आधूनिक युग में कितनी तरक्‍की देखने को मिल रही है पहले 1जी ,2जी, 3जी, और फिर 4जी और अब आ गया है 5जी के स्‍मार्टफोन भी आने शुरू हो गयें हैं। कुछ ही दिन पहले आईफोन 12 के चार वैरियेंट लॉन्च हुए हैं और इनका दाम 699 डॉलर से लेकर 1099 डॉलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved