img-fluid

IPL: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से रौंदकर प्लेआफ की रेस से बाहर किया

May 11, 2026

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL) 2026 का 54वां मुकाबला रविवार को आरसीबी (RCB) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मुकबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच रायपुर में हुआ. जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा (Tilak Varma) की फिफ्टी के दम पर 166 रन बनाए थे. जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर चेज कर लिया. क्रुणाल पंड्या ने शानदार फिफ्टी लगाई और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार फिनिश किया.


  • खाता नहीं खोल सके कोहली
    167 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. कोहली खाता भी नहीं खोल सके. वहीं. जैकब बैथल ने 27 रन बनाए. पड्डीकल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने अच्छी पारी खेली और पारी को संभालने की कोशिश की. पंड्या ने 46 गेंद में 73 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में पंड्या ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. आखिरी 3 गेंदों पर 9 रन चाहिए थे और भुवनेश्वर ने छक्का जड़ दिया. आखिरी गेंद पर दो रन लेकर आरसीबी ने ये मैच जीत लिया.

    ऐसे चली मुंबई की बैटिंग
    पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा ने 22 रनों की पारी खेली. लेकिन वो भी भुवनेश्वर का शिकार हो गए. इसके बाद सूर्या खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. नमन धीर ने 47 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर मुंबई ने 166 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके.

    Share:

  • हॉरर से लेकर एक्शन तक: मई का ये हफ्ता लाएगा ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली। इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है “पति पत्नी और वो दो”(Pati Patni Aur Woh 2) जिसमें आयुष्मान खुराना,(Ayushmann Khurrana) सारा अली खान(Sara Ali Khan) रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved