img-fluid

IPS अविनाश पांडे पर एक बार फिर मारपीट का आरोप, सपा ने उठाई कार्रवाई की मांग

August 21, 2026

मेरठ। मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर 9 जुलाई को प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा पुलिस पिकअप वाहन में प्रदर्शनकारी वकील रवि को पीटने का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया है। वहीं अब इस मामले से जुड़े 19 अगस्त को नई पिटाई की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव ने पुलिस हिरासत में मारपीट और थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

दिग्विजय भाटी का आरोप है कि 19 अगस्त को वह ललिता गौतम हत्याकांड के संबंध में अपनी बात रखने मेरठ SSP कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि तत्कालीन SSP अविनाश पांडे के सामने अपनी बात रखने के दौरान अधिकारी नाराज हो गए और उन्हें एक चैंबर वार्ता कक्ष में ले जाकर करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें SOG कार्यालय भेज दिया गया। दिग्विजय भाटी के मुताबिक, SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। आरोप है कि SOG कार्यालय में उनके पैर बांधकर उल्टा लटकाया गया और फट्टों व लाठियों से तलवों, कमर और पीठ पर मारपीट की गई। उनके साथ मौजूद मोहित जाटव को भी कथित तौर पर थर्ड डिग्री दी गई।


  • दिग्विजय भाटी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे जबरन एक सफेद कागज पर यह लिखवाया कि उन्हें चोटें एक्सीडेंट में लगी हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर जूते, घूंसे और लातों से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने शरीर और आंख पर पर चोट के निशान होने की बात भी कहीं है। हालांकि दिग्विजय भाटी की आंख पर गंभीर सूजन और चोट के निशान दिखाई दे रहें है। एसएसपी सूत्रों के मुताबिक उनकी कहासुनी आफिस में हुई थी, उसके बाद वह वहां से चले गए। रास्ते में एक्सीडेंट हुआ, जिससे दिग्विजय भाटी चोटिल हुए थे।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद शुक्रवार को दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने सरधना विधायक अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को दोहराते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। दिग्विजय भाटी और अतुल प्रधान की मांग है कि तत्कालीन SSP अविनाश पांडे समेत आरोपों में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

    फिलहाल इस मामले में डीआईजी ने एडीजी भानु भास्कर को मामले से अवगत कराया। शासन को जानकारी दी गई, इस मामले की जांच सहारनपुर डीआईजी को सौंपी गई है। पूरे प्रकरण की निष्पक्षता के साथ जांच करवाई जा रही है, तदोपरांत कार्रवाई होगी।

    Share:

  • बरेली में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत

    Fri Aug 21 , 2026
    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से एक सड़क दुर्घटना का एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 कांवड़िए जो गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे उसको ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते 2 कांवड़ियों की जहां मौत हो गई तो वहीं 13 कांवड़ियें काफी गंभीर रूप से घायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved