img-fluid

बरेली में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत

August 21, 2026

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से एक सड़क दुर्घटना का एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 कांवड़िए जो गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे उसको ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते 2 कांवड़ियों की जहां मौत हो गई तो वहीं 13 कांवड़ियें काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा बरेली के शाहजहांपुर के नवादा रोड पर मानपुर गांव के पास हुआ जिसमें हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 कांवड़िए सवार थे। इस सड़क हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही पहले सभी घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें कुछ की हालत गंभीर होने पर उनको तुरंत बरेली रेफर कर दिया गया।


  • बरेली में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बात की जाए तो सभी 15 कांवड़िए जो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे वह गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर के नवादा रोड पर मानपुर गांव के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए 2 कांवड़ियों की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जिसमें मृतकों की पहचान बबियाना गांव निवासी गुड्डू और अमन के रूप में हुई है। दोनों मृतकों के शव बरेली पोस्टमार्टम हाउस में हैं। मृतक के भाई ने बताया यह मेरा ममेरा भाई था अमन जिसकी मृत्यु हुई है और यह जल भरने गए थे बेलाडांड़ी के लिए वहाँ से जल भर के वापस जब आ रहे थे तो एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

    सड़क दुर्घटना में मरने वाले अमन के ममेरा भाई ने बताया कि सभी लोग 20 अगस्त की शाम को गांव से गंगाजल लेने के लिए निकले थे, जिसमें 21 अगस्त की सुबह 5 बजे गांव वापस लौटते समय यह सड़क दुर्घटना हो गई। सभी कांवड़ियें यह ग्राम बमहियाना जिला शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस सड़क हादसे की घटना में ट्रक को अपने कब्जे में लेने के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, लुटेरों के कब्जे में 22 भारतीय समेत 30 क्रू मेंबर

    Fri Aug 21 , 2026
    नई दिल्ली। यमन और सोमालिया के तट के पास दो अलग-अलग घटनाओं में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक समेत 30 क्रू सदस्य सवार थे। एमटी सिबू 1 पर 16 और एम/वी लुटुफ पर छह भारतीय नागरिक सवार थे। सोमालिया में हाईजैक किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved