img-fluid

‘बैरन ट्रंप को कहां मारें’, ईरानी TV के वीडियो से अमेरिका में हलचल; 10 मिलियन डॉलर इनाम का दावा

August 26, 2026

तेहरान। ईरान (Iran) के सरकारी टेलीविजन (State-run television) पर प्रसारित एक सनसनीखेज वीडियो ने अमेरिका में सुरक्षा (Security in America) को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने की संभावित जगहों और तरीकों का जिक्र किया गया है। साथ ही बैरन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने का दावा करते हुए उनके बारे में कई निजी जानकारियां प्रसारित की गईं। वीडियो में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये के इनाम की बात भी कही गई है।


  • ईरानी TV पर क्या दिखाया गया?

    ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल 3 पर प्रसारित इस सेगमेंट को कथित तौर पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े मीडिया ने भी जारी किया। वीडियो का शीर्षक था- ‘बैरन ट्रंप को कहां मारें।’

    क्लिप में बैरन की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे किए गए। वीडियो में कहा गया कि उन पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। इसमें यह दावा भी किया गया कि एक लड़की सुरक्षा व्यवस्था को पार कर एक निजी बैठक में बैरन के पास पहुंच गई थी।

    वीडियो में बैरन के ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया से जुड़े इस्तेमाल का भी जिक्र किया गया। इसमें उनके Xbox, FIFA गेम और Discord अकाउंट्स का नाम लेते हुए दावा किया गया कि वह सुरक्षा घेरे से दूर रहते हुए इन माध्यमों से आवाज और टेक्स्ट के जरिए संवाद करते हैं।

    पहले मेलानिया ट्रंप को लेकर भी आया था वीडियो

    यह पहली बार नहीं है जब ईरानी सरकारी टेलीविजन पर ट्रंप परिवार को लेकर इस तरह की सामग्री प्रसारित होने का दावा किया गया है। इससे पहले पिछले महीने एक वीडियो में अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाया गया था।

    ‘मेलानिया को कहां मारें’ शीर्षक वाले उस वीडियो में उनके काफिले और न्यूयॉर्क में उनकी गतिविधियों को दिखाने का दावा किया गया था। इसमें उन लग्जरी स्टोर्स की पहचान भी की गई, जहां मेलानिया के जाने की बात कही गई। वीडियो में कथित तौर पर उनकी सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए जहरीले पदार्थ के इस्तेमाल जैसे खतरनाक सुझाव भी दिए गए थे। इसके अंत में बैरन को लेकर चेतावनी दी गई थी कि यह सिर्फ शुरुआत है।

    बैरन और मेलानिया को कड़ी सुरक्षा

    बैरन ट्रंप और मेलानिया ट्रंप दोनों को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप परिवार से जुड़ी प्रमुख संपत्तियों की सुरक्षा भी बेहद कड़ी है। इनमें व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टॉवर, न्यू जर्सी का बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो शामिल हैं।

    अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सामने आया वीडियो

    यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ईरान ढह रहा है।

    इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फाइनेंशियल टाइम्स में लिखे एक लेख में ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने इसे ‘आर्थिक डी-डे’ बताया और चेतावनी दी कि इस्लामी गणराज्य का समर्थन जारी रखने वाले देश वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ सकते हैं।

    ईरान ने अमेरिकी रुख पर पलटवार करते हुए कहा कि वाशिंगटन के नए कदम उसकी सैन्य पराजय की स्वीकारोक्ति हैं। तेहरान ने दूसरे देशों को भी अमेरिका का साथ देने के खिलाफ चेतावनी दी है। ऐसे में ट्रंप परिवार को लेकर सामने आया यह वीडियो दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और गंभीर बनाने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है।

    Share:

  • MP: सिंगरौली में उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे... ग्रामीणों ने बचाया

    Wed Aug 26 , 2026
    सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में लगातार हो रही बारिश (Rain) के बाद नदी और नाले उफान (Rivers and drains Spate) पर हैं. ऐसे में कई गांवों के बच्चों के सामने स्कूल पहुंचने की मुश्किल खड़ी हो गई है. सिंगरौली के बिहरा गांव (Bihara Village) में सोमवार को कुछ बच्चे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved