भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बहुत कठिन समय है, मानवता की सेवा में जुटें कार्यकर्ता

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

भोपाल। वर्तमान समय कोरोना (Corona) महामारी के पिछले दौर से ज्यादा कठिन है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए, सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ को सफल बनाने में जुट जाएं। इस कठिन समय में पार्टी कार्यकर्ता पीडि़त मानवता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। यह आह्वान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से किया।

शर्मा ने कहा कि मुसीबत के इस समय में भी कुछ ऐसे लोग जो कुछ नहीं कर सकते, वो दिल्ली से लेकर प्रदेश तक दुष्प्रचार करके वातावरण खराब करने और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। बात चाहे इंजेक्शन (Injection) की हो या ऑक्सीजन (Oxygen) की, ये लोग सिर्फ बदनाम करने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मैदान में उतरें और पूरी ताकत से पीडि़तों की सेवा का काम करें। शर्मा ने कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और संभाग की टीम के सदस्यों को प्रभारी मंत्री और प्रशासन से समन्वय बनाते हुए काम करना है। सभी को और अधिक सक्रियता के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अपने संगठन तंत्र को मैदान तक ले जाएं तथा सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर काम करें। शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना, उन्हें वहां सभी जरूरी सुविधाएं दिलाना वर्तमान समय में सबसे बड़ी जरूरत है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए गांव-गांव तक प्रयास किए जा सकते हैं, जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता ग्रामीणों की सहमति से काम करें।

Share:

Next Post

बांदा जेल में कैद माफिया मुख्तार अंसारी भी कोरोना की चपेट में आया

Sun Apr 25 , 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बांदा जेल में कोरोना संक्रमित हो गया है। उसकी रिपोर्ट शनिवार को आई जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। उसके अलावा 290 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जनपद में 76 मौतें हो चुकी हैं। ऑक्सीजन की भयंकर मारामारी है। मेडिकल […]