
कुलगाम । कुलगाम जिले (Kulgam District) के चवलगाम इलाके में मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी (terrorist) को मार गिराया है। गुरुवार को सुरक्षाबलों (security forces) को कुलगाम जिले के चवलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved