img-fluid

जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द आएगा…अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

August 12, 2026

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि जल्द ही मंतर-मंतर का सीजन टू आएगा. उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई लोग मुझसे सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर का पार्ट-2 कब आएगा, तो मैं कहना चाहता हूं को वो जल्द ही आएगा.

अभिजीत दीपके बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए दिल्ली आए हुए थे. लेकिन उन्हें इस मीट के लिए कहीं भी हॉल नहीं मिला. एक जगह उन्होंने जो हॉल बुक कराया था वो आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया. इसके बाद दीपके ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं.


  • दीपके ने कहा, ‘आज हम दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट करने वाले थे, जिसके लिए हमें इंडोर मीटिंग करनी थी. इसके लिए हमें एक हॉल चाहिए था, हम कई जगह गए, लेकिन किसी ने भी हमें हॉल नहीं दिया. सभी लोग कह रहे थे कि हम कॉकरोच जनता पार्टी वालों को हॉल नहीं दे सकते, ऊपर से प्रैशर है. ऐसी 10 जगहों पर हम गए, सभी जगह एक ही बात बोली गई कि अगर हम आपको हॉल दे देंगे तो हमें दिक्कत हो जाएगी, हमें ऊपर से धमकियां मिल रही हैं.

    साथ ही उन्होंने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से हमें एक हॉल मिला था. लेकिन आज सुबह इन्हें भी धमकी दी गई कि अगर आप यहां कॉकरोच जनता पार्टी की मीटिंग होने देते हैं तो आपको उलटा लटकाया जाएगा. इस तरह से लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है. हमें भी मीटिंग करने से रोका जा रहा है.’

    भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सब भाजपा की ओर से किया जा रहा है. इससे भाजपा का डर साफ नजर आ रहा है. भाजपा इस देश के युवाओं से डर रही है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कितनी भी धमकियां दे लिजिए, कितना भी डरा लिजिए, हम डरने वाले नहीं हैं. हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. ये आपकी गलतफहमी होगी कि हम आपकी तुच्छ हरकतों से पीछे हट जाएंगे.’ दीपके के साथ ही सीजेपी की प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ‘इस मामले में दिल्ली पुलिस क्या कर रही है. क्या दिल्ली में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है. क्या दिल्ली पुलिस केवल भाजपा के लिए काम कर रही या दिल्ली की जनता के लिए.’

    Share:

  • एफसीआरए विधेयक जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित हुआ - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Wed Aug 12 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि एफसीआरए विधेयक जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव (Proposal to refer FCRA Bill to JPC) लोकसभा में पारित हुआ (Passed in Lok Sabha) । केंद्र सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) भेजने का निर्णय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved