विदेश

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से जापान के होक्काइडो द्वीप में मचा हड़कंप

प्योंगयांग (Pyongyang)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया (America and South Korea) के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया ( South Korea) ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल (ballistic missile) दागी है। इसके बाद अलर्ट जारी करते हुए जापान ने होक्काइडो द्वीप (Japan’s Hokkaido Island) खाली करा लिया है।


दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में जापान सागर की ओर मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके ये हथियार रेडियोएक्टिव सुनामी लाने में सक्षम हैं। जापान ने भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल छोड़ने की पुष्टि की है। साथ ही जापान की सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए होक्काइडो द्वीप खाली करा लिया है। जापान सरकार ने द्वीप के निवासियों को तत्काल खाली करने और इमारतों या भूमिगत ठिकानों में शरण लेने के लिए कहा है। जापान सरकार ने चेतावनी जारी कर मिसाइल के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे गिरने की उम्मीद जताई थी।हालांकि, होक्काइडो में स्थानीय अधिकारियों ने बाद में कहा कि मिसाइल के द्वीप से टकराने की कोई संभावना नहीं है।उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है। बीते दिनों उत्तर कोरिया ने परमाणु-सक्षम अंडरवाटर ड्रोन और दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है।

Share:

Next Post

अगर धोनी हुए बाहर तो कौन बनेगा कैप्टन, जानिए किस खिलाड़ी को मिलेगी CSK की कमान

Fri Apr 14 , 2023
मुंबई। चेन्नई सुपर क‍िंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें इन दिन  थमने का नाम नहीं ले रही है। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम में इंजर्ड प्लेयर्स की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। सबसे निराशाजनक बात यह है कि खुद धोनी भी चोटिल हो गए हैं। इसके बाद से चेन्नई के कैम्प […]