img-fluid

रवि किशन के सपोर्ट में आईं जया प्रदा, जया बच्‍चन पर लगाया ड्रग्‍स मामले में पॉलिटिक्‍स करने का आरोप

September 16, 2020

नई दिल्‍ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई है। सपा नेता और एक्ट्रेस जया बच्चन और बीजेपी सांसद रवि किशन इस मामले में आमने सामने हैं। रवि किशन ने कहा था कि बॉलीवुड ड्रग्स की लत का शिकार है। इस इस मामले में बीजेपी नेता जयाप्रदा ने रवि किशन का सपोर्ट किया है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए जयाप्रदा ने कहा, मैं युवाओं को मादक पदार्थों की तस्करी/ लत की समस्या से बचाने के बारे में रवि किशन जी की टिप्पणी का पूरी तरह से समर्थन करती हूं।

हमें ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है और हमें अपने युवाओं को बचाने की जरूरत है। जया प्रदा ने सपा नेता जया प्रदा पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे लगता है कि जया बच्चन जी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं।

Share:

  • सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न तोमर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की झूमाझटकी

    Wed Sep 16 , 2020
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनैतिक दल और राजनेता पूरी तरह से मैदान में उतर गए है। चुनावी सभाओं का दौर तेज हो गया है। ऐसे में चुनाव क्षेत्र में पहुंचने से पहले पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में सडक़ों को पोस्टर और बैनर से पाट रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved