उत्तर प्रदेश देश राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: गठबंधन के लिए भाजपा से बात करेगी जदयू, आरसीपी सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

पटना। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए भगवा दल के साथ बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अपने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आरसीपी सिंह को दी है। आरसीपी सिंह, भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए वार्ताएं करेंगे।


जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को एक बैठक में यह फैसला लिया। इसमें आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। ललन सिंह ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तय सीटों पर ही प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तहत चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

Share:

Next Post

मराठवाड़ा में भारी बारिश, बीड और लातूर के गांवों में बाढ़ के हालात, यवतमाल में बह गई बस

Tue Sep 28 , 2021
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में भारी वर्षा से बुरा हाल है। क्षेत्र के कई जिलों के गांवों में डूब के हालात पैदा हो गए हैं। औरंगाबाद के मंजारा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भी भारी वर्षा होने से बांध के सारे गेट खोलने पड़े। इस कारण बीड़ व लातूर जिलों के कई गांवों में […]