img-fluid

झारखंड : ‘पुलिस हटाने की तैयारी में, तुरंत पहुंचें’, भर्ती रद्द होने के बाद भी रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, CBI जांच की मांग पर अड़े

August 18, 2026

नई दिल्ली. झारखंड (Jharkhand) सरकार की ओर से टीडीपीएल (TDPL) के जरिये हुई सभी भर्ती परीक्षाओं (Recruitment examinations) के नतीजे रद्द करने का ऐलान किए जाने के बाद रांची के छात्रों (Students) ने भूख हड़ताल (Hunger strike) खत्म कर दी थी. ऐसा माना जा रहा था कि अनशन समाप्त करने का ऐलान छात्रों की ओर से हो जाने के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा. छात्र अब सीबीआई जांच की मांग पर अड़ गए हैं.


  • छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ी संख्या में मुंडा स्टेडियम पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि पुलिस हटाने की तैयारी में है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि भारी संख्या में पुलिस लगाई जा रही है. खाली कराने का प्लान है.

    छात्रों ने दो टूक कहा है कि परीक्षाएं रद्द होने और सीबीआई जांच के लिए नोटिफिकेशन आने तक हटना नहीं है. शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है. छात्रों ने सीबीआई जांच का ऐलान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल नियुक्ति रद्द होने को छात्रों ने बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी धन्यवाद किया.

    छात्रों ने साथ ही यह भी साफ कहा कि सीबीआई जांच की हमारी मांग अभी नहीं मानी गई है. जब तक सीबीआई जांच का ऐलान नहीं हो जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों ने नया नारा दिया है- एक लड़ाई जीती है, जंग अभी बाकी है. झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब नियुक्ति रद्द होने से आगे बढ़कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग तक पहुंच चुका है.

    Share:

  • MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला.... भैंसों ने बचाई उसकी जान

    Tue Aug 18 , 2026
    भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे (Shepherds) पर बाघिन (Tigress) ने हमला कर दिया. चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं. भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved