img-fluid

MP: बांधवगढ़ रिजर्व में बाघिन ने चरवाहे पर हमला…. भैंसों ने बचाई उसकी जान

August 18, 2026

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे (Shepherds) पर बाघिन (Tigress) ने हमला कर दिया. चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं. भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई. भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई. हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।

जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है।


  • टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट का यह मामला है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों से जंगल में अकेले नहीं जाने और मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

    ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशते हुए अनजाने में बफर जोन की सीमा पार कर कोर क्षेत्र में पहुंच गए थे. इसी दौरान उनका सामना एक बाघिन और उसके शावक से हो गया. शावक को खतरे में समझ बाघिन ने अचानक रामनरेश सिंह पर हमला कर दिया।

    भैंसों का झुंड देखकर पीछे हटी बाघिन
    हमला होते ही रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई. उनकी आवाज पहचान कर भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं. भैंसों के झुंड के आक्रामक रुख को देखकर बाघिन अपने शावक के लेक भाग गई. बाद में पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया. उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है. पीड़ित को तात्कालिक सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

    Share:

  • "अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए!" वोटर ID नियम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने भारत  (India) के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का हवाला देते हुए अमेरिका में हर वोटर के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की है. ट्रंप ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से पूछा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved