देश

‘मन की बात’ पर किताब छापने पर पत्रकार ने की ठगी, पुलिस ने किया प्रकाशक को गिरफ्तार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (mind matter) के भाषणों का संकलन छापने (printing anthologies of speeches) के नाम पर कई लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय पत्रकार को गिरफ्तार (local journalist arrested) कर लिया है। भाषणों का संकलन छापने के आरोप में एक स्थानीय प्रकाशक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के भाषणों पर किताब छपवाने के नाम पर लोगों से ठगी की थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

हिरासत में लिए गए स्थानीय पत्रकार आलोक तिवारी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर किताब प्रकाशित करने के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा है। आनंद केशव सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस में इसकी शिकायत की।



शिकायतकर्ता का दावा है कि उससे भी 4,001 रुपये वसूले गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि किताब मार्च 2023 में प्रकाशित होगी और इसे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी किया जाएगा। शिकायत में कहा है कि पत्रकार ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई कि उसकी किताब का विमोचन राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी। इसकी एवज में वह चंदा इकट्ठा कर रहा है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं. यह कार्यक्रम रेडियो और दूरदर्शन के जरिए जारी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देश की प्रगति के साथ देश के विकास में और समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों का जिक्र भी करते हैं। मन की बात के इसी कार्यक्रम के भाषणों का संकलन किताब में करने के नाम पर ठगी की कोशिश में पुलिस ने कार्रवाई की है।

Share:

Next Post

PM मोदी ने महाराष्ट्र को सौंपी दूसरी वंदे भारत, मेट्रो के दूसरे फेज का किया शिलान्यास

Sun Dec 11 , 2022
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अलग-अलग परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए महाराष्ट्र पहुंच गए। पीएम सुबह ही नागपुर पहुंच गए, जहां उन्होंने नागपुर से बिलासपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया। पीएम इस दौरान बच्चों से […]