जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सोने से पहले कर लें सिर्फ इन मंत्रों का जाप, अगले दिन होजायेगा नया सवेरा

नई दिल्ली। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का उल्लेख किया गया है। कुछ इतने शक्तिशाली मंत्र जिनका जाप करने से धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का समाधान मिलता है। ये मंत्र ऐसे हैं कि जिनका सुबह या रात को सोने से पहले जाप किया जाए तो इसका असर दिखने लगता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

कुबेर मंत्र – कुबेर को धन की देवी लक्ष्मी का कोषाध्यक्ष माना जाता है। धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए कुबेर के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभदायक है। कुबेर को प्रसन्न करने के लिए ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये। धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापाय स्वाहा।।’ इस मंत्र का जाप करे।

कनकधरा स्तोत्र – शंकराचार्य ने कनकधरा स्तोत्र की रचना गरीबों के कल्याण के लिए की है। माना जाता है कि इस स्तोत्र का सुबह या रात को सोने से पहले पाठ करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन से जुड़ी हर समस्या का निदान होता है। कनकधरा स्तोत्र के कुछ अंश हैं- “अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम। अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।1।। मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि। माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।2।।

श्रीसूक्त – धन की समस्या को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी का श्रीसूक्त भी लाभकारी साबित होता है। श्रीसूक्त का उल्लेख ऋगवेद में भी किया गया है। श्रीसूक्त के कुछ श्लोक इस प्रकार हैं- ॐ हिरण्य-वर्णां हरिणीं, सुवर्ण-रजत-स्त्रजाम्। चन्द्रां हिरण्यमयीं लक्ष्मीं, जातवेदो म आवह।। तां म आवह जात-वेदो, लक्ष्मीमनप-गामिनीम्। यस्यां हिरण्यं विन्देयं, गामश्वं पुरूषानहम्।। अश्वपूर्वां रथ-मध्यां, हस्ति-नाद-प्रमोदिनीम्। श्रियं देवीमुपह्वये, श्रीर्मा देवी जुषताम्।।

Share:

Next Post

COWIN ऐप का डाटा लीक होने से 20 हजार लोगों का पर्सनल डाटा पड़ा खतरे में

Fri Jan 21 , 2022
नई दिल्ली। भारत (India) में हजारों लोगों का पर्सनल डाटा (Personal Data) एक सरकारी सर्वर (Government Pass) से लीक हो गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता और कोविड टेस्ट रिजल्ट शामिल हैं और इस जानकारी को ऑनलाइन सर्च के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। लीक हुए डाटा को रेड […]