आचंलिक

कमलनाथ बिग्रेड ने किया सरकार का पुतला दहन

गंजबासौदा। बुधवार को कमलनाथ बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष अमित मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा उज्जैन में महाकाल मंिदर परिसर में विराजमान सप्तऋषयिों की प्रतिमाओं में से 6 प्रतिमाएं तेज आंधी के चलते गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके विरोध में बिग्रेड द्वारा नगर के जयस्तम्भ चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर यह 50त्न वाली सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कर इनको जेल भेजने का काम करेंगे। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भाजपा ने राम भगवान के नाम पर राजनीति की जबकि राम मंदिर के ताले तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाए थे। उसके बाद गौ माता पर राजनीति की और आप सबको पता है गौ माता किस तरह भटक रही थी। जबकि कमलनाथ सरकार में कमलनाथ ने 1000 गौशाला बनाने का काम किया था और आगे चलकर यह लक्ष्य 10000 होने वाला था।



फिर कर्नाटक में महाबली बजरंगबली का नाम बजरंग दल से जोड़कर भगवान बजरंगबली का अपमान किया। उसका दंड उन्हें कर्नाटक की भोली-भाली जनता ने सबक सिखा कर दिया और अब मध्यप्रदेश में उज्जैन महाकाल में 50त्न कमीशन से बनाए कॉरिडोर को भी नहीं बख्शा। इस बार मध्य प्रदेश में भी महाकाल की कृपा से कर्नाटक पार्ट 2 दोहराया जाएगा और मध्य प्रदेश में भाजपा 50 सीटों से कम पर आकर सिमटेगी और पुन: मध्यप्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा। इस अवसर पर निशंक जैन पूर्व विधायक, अमित मेहता, रामकृष्ण दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी, बीडी शर्मा, राजकुमार सेन, जगदीश व्यास, संजू यादव, अनिल पाठक, सौरभ दुबे, सैयद जोहेब हसन, आशीष यादव, राजेश दांगी, विद्या यादव, सरिता आर्य, श्वेता जैन, विवेक शुक्ला, ओंकार दांगी, विनोद जैन, मिथुन पालीवाल , मोहरसिंह कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, प्रशांत यादव, आकाश राजपूत, अंकित मीना, ऋषि जैन, अनलप जैन, सुमित पटेल, नेतराम अहिरवार, विवेक शुक्ला, हर्ष शर्मा ,उमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share:

Next Post

बेतवा पर श्रमदान करने पहुंचे शहर के श्रम वीर

Thu Jun 1 , 2023
  गायत्री परिवार की मातृशक्ति ने जानी बेतवा की पीड़ा, एक ट्रॉली से ज्यादा कचरा और गंदगी जीवनदायिनी के आंचल से निकाली गई सोशल साइट्स पर देखी वेत्रवती की पीड़ा गंदगी से सराबोर विदिशा। शहर की लाइफ लाइन जीवनदायिनी मां बेतवा में फैली अपार गंदगी और चारों ओर फैल रही बदबू से पीडि़त शहर की […]