देश मध्‍यप्रदेश

कमलनाथ ने शिवराज की कर दी तारीफ? कहा- मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह पर तंज कसा। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निवाड़ी में शिवराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि शिवराज आपके आखरी 5 दिन बचे हैं। प्यार से विदा करेंगे, घर बैठिए। निवाड़ी में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज अच्छे एक्टर हैं। उनके लिए आगे का रास्ता मुंबई में खुला है। वहां जाकर वह एक्टिंग कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

दरअसल, निवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शिवराज अच्छे एक्टर हैं, मुंबई जाएंगे एक्टिंग कर लेंगे। मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, शिवराज को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आगे का रास्ता मुंबई में खुला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल तक बहने लाडली नहीं थीं, चुनाव के 5 महीने पहले लाडली बना दिया। मध्य प्रदेश में विकास हुआ है तो कमीशन का, घोटाले का, बेरोजगारी का। इनके नेताओं को बेरोजगार नहीं करेंगे रोजगार नहीं मिलेगा। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं। शिवराज को बेरोजगार दिखाई नहीं देते। शिवराज के आंख, कान नहीं चलते मुंह बहुत चलता है। मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है।


जनसभा में कमलनाथ ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार में जब मैं केंद्र में मंत्री था तो बुंदेलखंड पैकेज के तहत बुंदेलखंड को 8 हजार करोड़ भेजे थे। हमने वह पैसा यहां भेजा लेकिन पैकेज के बजाय वह घोटाला बन गया। मैं आपसे पूछूंगा कि क्या आपमें से किसी को इस फंड से कोई लाभ मिला है। भारतीय जनता पार्टी से पूछिए कि 8 हजार करोड़ का क्या हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से ही निवाड़ी प्रशासन का नाम लेकर चेतावनी देते हुए कहा, “सुनने में आया है कि किस तरह परेशान किया जा रहा है। कान खोल कर सुन लें… कल के बाद परसों भी आएगा। क्या हिसाब लेना है और क्या करना है, यह आप और मैं तेरे करेंगे। 6 दिन और बचे हैं, जो करना है कर लीजिए। 5 साल आपको काटना पड़ेगा, कोई छूटेगा नहीं।

वहीं इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय और जिला पंचायत सदस्य ग्यादीन अहिरवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पर तमाम आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय निवाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय की मां है।

Share:

Next Post

विराट कोहली वनडे के बादशाह बनने से एक कदम दूर विराट, दिवाली पर आ सकती है ऐतिहासिक पारी

Sat Nov 11 , 2023
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 45वें मैच में भारत और नीदरलैंड्स की टीमें 12 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज में टीम इंडिया का ये आखिरी मैच होगा। भारत ने अभी तक खेले सभी 8 मैचों में जीत हासिल की है। ये मैच टीम इंडिया के स्टार […]