विदेश

2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत सकती हैं Kamala Harris

वॉशिंगटन। अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 2024 में होना है, लेकिन अगले राष्ट्रपति को लेकर अभी से अटकलें लगने लगी हैं। ब्रिटेन की सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स का दावा है कि भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगला राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से लोगों की पहली पसंद हैं। उनकी जीत की संभावना 22 फीसदी है। इस मामले में वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं।

सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स के अनुसार, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत की संभावना 22.2 फीसदी है। इसके बाद 20 फीसद की संभावना के साथ 78 वर्षीय बाइडन हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के जीतने की संभावना 14.3 फीसदी है। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं।



व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में संकेत दिए थे कि वह वर्ष 2024 का राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट करने की अपील करते हुए बाइडन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ‘बाइडन प्रशासन के महज एक माह के कार्यकाल में उनका देश ‘अमेरिका फर्स्ट’ से ‘अमेरिका लास्ट’ बन गया है।’ 74 वर्षीय ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के कॉन्फ्रेंस में इसके पर्याप्त संकेत दिए हैं कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा में बढ़ रहे हैं।

Share:

Next Post

गणेश चतुर्थी व्रत आज, करें ये उपाय सब विघ्‍न होंगे दूर

Tue Mar 2 , 2021
आज का दिन मंगलवार (Tuesday) है और इसी के साथ आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) व्रत का त्‍यौहार भी है । आपको जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi) को फाल्गुन (Phalgun) संकष्टी चतुर्थी या गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) भी कहा जाता […]