देश

दिल्ली में कंझावला जैसी घटना, रिक्शा चालक को टक्कर मारने के बाद 200 मीटर घसीटा

नई दिल्ली (New Delhi)। फिरोजशाह रोड (Firozshah Road) पर मंगलवार शाम को कंझावला जैसी घटना (incident like kanjhawala) हुई। यहां पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक मनोज (rickshaw puller manoj) (25) को पीछे से टक्कर मार दी। मनोज उछलकर कार के नीचे फंस गया। आरोपी कार चालक 200 मीटर ( puller dragged 200 meters) तक मनोज को घसीटता ले गया। लोगों ने शोर मचा कर कार को रुकवाया। मनोज को राममनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रणब तायल ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना फिरोजशाह रोड पर मंगलवार देर शाम को हुई। हाउसकीपिंग का काम करने वाला मनोज रिक्शे से मंडी हाउस की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मनोज के रिक्शे में टक्कर मार दी। चालक फरमान ने कार रोकने की जगह गति बढ़ा दी और मनोज को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मनोज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मनोज को सिर से नीचे वाले हिस्से में ज्यादा चोटें लगी हैं । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुरादनगर गाजियाबाद निवासी फरमान को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को कार से चखना आदि मिला है। माना जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।

Share:

Next Post

कर्नाटकः PM मोदी छह दिन में करेंगे 15 रैलियां और सभाएं, बेलगावी से शुरू होगा प्रचार अभियान

Wed Apr 26 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly elections) में जीत के लिए भाजपा (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 29 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे। वह छह दिनों में 12 से 15 जनसभाएं/रैलियां (15 rallies […]