मनोरंजन

कन्नड़ एक्टर Mandeep Roy का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 500 फिल्मों में कर चुके काम

नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार मनदीप राय का आज अल सुबह निधन हो गया। मनदीप ने अपने करियर में अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में काम कर लोगों को खूब गुदगुदाया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं। 72 साल के मनदीप को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बेटी अक्षता ने इस बात की पुष्टि करते हुए उन्हें हेब्बल श्मशान में सुपुर्द-ए-खाक करने की जानकारी दी।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने खोया स्टार
मनदीप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उनकी बेटी अक्षता ने एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए बताया कि उनके शरीर को आज 29 जनवरी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जिसके बाद हेब्बल श्मशान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

दिसंबर में भी आया था हार्ट अटैक
दिसंबर 2022 में दिल का दौरा पड़ने के बाद मनदीप को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत स्थिर होने के बाद मनदीप अपने डॉक्टर्स से दिल की सर्जरी को लेकर कंसर्न कर रहे थे।


मनदीप के निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं। फिल्म क्रिटिक एस श्याम प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘मंदीप रॉय वास्तविक जीवन में एक मिलनसार व्यक्ति थे। आरपीसी लेआउट में अक्सर हम मिलते थे। वो हमेशा एक खुशमिजाज व्यक्ति थे। उनके पीछे उनके फिल्मों में रोल हमें याद रहेंगे। उन्होंने मालगुडी डेज़, पुष्पक विमान और कई अन्य में काम किया है। अलविदा।’

500 फिल्मों में किया काम
1981 की फिल्म मीनचिना ऊटा से कन्नड़ फिल्मों में कदम रखने वाले मनदीप रॉय ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा काम किया। बेंकिया वाले, आकाशमीका, येलु सुथिका कोटे, गीता, दुर्घटना, आसेगोब्बा, मीसेगोब्बा, कुशी, अमृतधारे और कुरिगालु सार कुरुगालु उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2021 में आई ऑटो रमन्ना थी।

Share:

Next Post

'देश का नाम रोशन करना है', विश्व कप फाइनल से पहले Neeraj Chopra ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Sun Jan 29 , 2023
नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अगुआई में भारतीय टीम (Indian Women’s Cricket Team U-19) का आज यानी 29 जनवरी को महिलाओं के अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड से सामना है। बता दें कि हरियाणा की शेफाली वर्मा (Shafali Varma) 28 जनवरी को 19 वर्ष की हो गई और वह अपने […]