img-fluid

कर्नाटक-महाराष्‍ट्र के बीच सीमा विवाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जल्‍द सुलझा लिया जाएगा मामला

December 16, 2022

नई दिल्‍ली । कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद  (Border dispute between Karnataka and Maharashtra) चल रहा ! इसी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) गत दिवस दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक कर दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा की।



आपको बता दें कि लंबे समय से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद चल रहा है इसी मामले को सुलझाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीमा विवाद को संवैधानिक उपायों से सुलझाने पर सहमति व्यक्त की।

गृह मंत्री अमित शाह कहा कि मुद्दे के समाधान के लिए दोनों राज्यों के तीन-तीन मंत्री विस्तृत बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों राज्यों ने भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाने पर सहमति व्यक्त की है ताकि दोनों राज्यों में कानून व्यवस्था बनी रहे। गृह मंत्री ने कहा कि यह भी सामने आया है कि इस मुद्दे को भड़काने में वरिष्ठ नेताओं के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उनका पर्दाफाश किया जाएगा।

दूसरी ओर गृह मंत्री ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के विपक्षी दलों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस मुद्दे के समाधान के लिए बनी समिति के बातचीत के नतीजे और उच्चतम न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए।

Share:

  • Realme ने लॉन्‍च किया अपना नया स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

    Fri Dec 16 , 2022
    नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने आज अपना नया स्‍मार्टफोन Realme 10S को लॉन्‍च कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बात दें कि कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में पेश किया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से कंफर्म हुआ था कि यह फोन आज दस्तक देने वाला है। Realme 10S बजट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved