इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कश्मीरी हवाओं ने गिराया दिन और रात का पारा

  • दिनभर बादलों से ढंकी रही धूप, ठंडी हवाओं ने सताया
  • 24 घंटों में तापमान में 2.5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट

इंदौर। शहर में एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई है। कश्मीर की ओर से आ रही हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। कल दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने से धूप गायब रही, जिससे दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ, वहीं शाम होते ही हवाएं और ठंडी हो गई। आज सुबह से भी आसमान पर बादलों का कब्जा बरकरार है। मौसम विभाग ने आज तापमान में और कमी की संभावना जताई है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसो की अपेक्षा 2.7 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 2.5 डिग्री कम था। इस दौरान उत्तरी औऱ् उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ा है। आज तापमान में और गिरावट आ सकती है और रात का पारा 11 डिग्री तक जा सकता है। वहीं कल से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना शुरू होगी। लेकिन अगले कुछ दिन ठंड का असर बना रहेगा।

Share:

Next Post

चौराहों से बाल भिक्षुक हुए अंडर ग्राउंड, टीमें खाली हाथ लौट रहीं

Thu Feb 8 , 2024
दो दिन में एक भी हाथ नहीं लगा, आज फिर सात टीमें मैदान में इंदौर। बाल भिक्षुकों को पकडऩे की मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। चौराहों से बाल भिक्षुकों के अंडरग्राउंड हो जाने के चलते टीमें दो दिन से खाली हाथ लौट रही हैं। चाणक्यपुरी, लवकुश चौराहा, बाणगंगा, भंवरकुआं, विजयनगर, नंदानगर में चलाई […]