जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

घर में इन 5 चीजों को रखने से आती है बरकत, कभी नहीं होती पैसों की कमी

नई दिल्ली। बहुत से लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र का अर्थ है दिशा ज्ञान यानी किस चीज को किस दिशा में रखना चाहिए, इस बारे में उसमें बताया जाता है। जबकि हकीकत ये है कि वास्तु शास्त्र में बतायी गई बातों को अगर सही तरीके से अपनाया जाए तो आपके जीवन में तरक्की आ सकती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर वास्तु के नियमों की अनदेखी की जाए तो कई बार धन का नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर किन चीजों को घर में रखने से घर में सकारात्मकता और बरकत बनी रहती है।

1.  घर की उत्तर दिशा में अगर पानी से भरा घड़ा या सुराही को रखा जाए तो आपके घर में पैसों की तंगी कभी नहीं होगी। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घड़े में पानी रहे और घड़ा कभी भी पानी से खाली न हो।

2. भगवान कृष्ण का प्रिय है मोर पंख और इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही बरकत भी आती है। इसलिए अगर आप अपने पूजा घर में मोर पंख लगाते हैं तो यह आपके लिए और भी ज्यादा शुभ और फायदेमंद हो सकता है।

3. वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में धातु से बनी मछली या कछुआ रखना भी बेहद शुभ माना जाता है और इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है। घर में लक्ष्मी के आगमन से बरकत अपने आप आने लगती है।

4. आपके पूजा घर में भी गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा अवश्य होगी। लेकिन अगर आप अपने घर में नृत्य करते हुए गणपति की मूर्ति या तस्वीर लगाएं तो इसे बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। घर की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर नृत्य करते हुए गणेश जी की फोटो लगाएं। इससे भी घर में बरकत आती है।

5. वास्तु शास्त्र में श्रीयंत्र को भी बेहद शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी को भी श्रीयंत्र बेहद प्रिय है। श्रीयंत्र को घर में रखकर उसकी पूजा करने से भी घर में धन-संपन्नता और बरकत आती है। श्रीयंत्र जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने में भी मदद करता है।

Share:

Next Post

Retire और Transfer हुए पुलिसकर्मियों को खाली करना होगा मकान

Wed Apr 21 , 2021
पुलिस मुख्यालय के फरमान से मची अफरातफरी भोपाल। पुलिस (Police) में रहकर प्रदेश की लंबे अरसे तक सेवा करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण (Corona infection) के बीच ही मकान छोडऩा होगा। पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) अपने ऐसे सेवानिवृत्त अफसरों और कर्मचारियों ने मकान खाली करवाने को लेकर सख्त हो गया है, जिनकी […]