img-fluid

बदलते मौसम में जल्दी सड़ जाती सब्जियां, ताजी और फ्रेस रखने के लिए यूं करें स्टोर

June 28, 2026

नई दिल्‍ली। बारिश के दिनों में सब्जियों (vegetables) के दाम काफी बढ़ जाते हैं। इन महंगी (expensive) सब्जियों को अगर अच्छे से स्टोर (Store) ना किया जाए तो ये जल्दी सड़ने (to rot) लगती हैं। सब्जियों को फ्रेश (Fresh) रखने के लिए उन पर समय-समय पर पानी डाला जाता है। ऐसे में पानी और मौसम (Season) में नमी के कारण फल और सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं। ऐसे में इन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। बारिश के मौसम में सब्जियों का दाम काफी ज्यादा हो जाता है। वहीं इस दौरान सब्जी बहुत जल्दी सड़ने लगती हैं। यहां जानिए कैसे सब्जियों को स्‍टोर करके रखेंगे।
सब्जियां स्टोर करने का सही तरीका


  • सही से धोएं-
    बारिश के मौसम में सब्जियों को अच्छे से धोना काफी जरूरी होता है। मॉनसून में फलों में बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है। इसलिए इन्हें स्टोर करने से पहले गुनगुने पानी में एक ढक्कन वेनिगर या सिरका डालें। फिर फलों को इसमें 10 मिनट के लिए डुबो दें। इसके बाद इन्हें साफ पानी से धोएं।

    सही से सुखाएं-
    सब्जियों को अच्छे से धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखाना भी काफी जरूरी है। आप सब्जियों को अगर नहीं सुखाएंगे तो इनके जल्दी सड़ने का चांस बढ़ जाता है। ऐसे में सब्जियों को धोने के बाद टिशू पपेर या फिर कॉटन के कपड़े से सब्जियों को पोंछ दें।

    ठंडी जगह स्टोर करें-
    सब्जियों को अच्छे से धोकर सुखाने के बाद आप उन्हें किसी ठंडी और हवादार जगह पर स्टोर करें।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Jun 28 , 2026
    28 जून 2026 1. न तो खड़े जमीन में, न ऊपर कोई सहारा। कारण बनता कभी शीतल छांव का, कभी मूसला धार बहाया। उत्तर….बादल 2. मामा जी के नौ सौ गाय, रात चराए दिन बांध दिया जाए। उत्तर….तारे 3. नहीं किसी का हानि करवाता, बराबर बंटवारा करके देता। उत्तर….तराजू
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved